Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bipasha Basu Birthday : रंगीन रही एक्ट्रेस की लव लाइफ, 6 एक्टर्स को किया डेट; एक के साथ 9 साल तक रहा लिव-इन-रिलेशनशिप, फिर डिवोर्सी से रचाई शादी

Follow on Google News
Bipasha Basu Birthday : रंगीन रही एक्ट्रेस की लव लाइफ, 6 एक्टर्स को किया डेट; एक के साथ 9 साल तक रहा लिव-इन-रिलेशनशिप, फिर डिवोर्सी से रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज (7 जनवरी) को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी बिपाशा बसु ने अपनी फिटनेस और ब्यूटी से सभी को हैरान किया हुआ है। बिपाशा बसु जितनी अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहीं उतनी ही उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रही है। एक्ट्रेस की लव लाइफ में जॉन अब्राहम से लेकर डिनो मोरियो के साथ सीरियस रिलेशनशिप रहे हैं। लेकिन बिपाशा के सात जन्मों के हमसफर बने करण सिंह ग्रोवर। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन, बिपाशा बसु के पहले बॉयफ्रेंड थे। जब बिपाशा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा, उस वक्त मिलिंद खुदको इंडस्ट्री में सेट कर चुके थे। मॉडलिंग के दौरान ही इस कपल की मुलाकात हुई और काम के सिलसिले में मिलते-जुलते दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें भी पता नहीं चला। लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

डीनो मोरिया

बिपाशा बसु का नाम इसके बाद डीनो मोरिया से जुड़ा। दोनों ने 1996 से डेटिंग शुरू की थी। बिपाशा मॉडलिंग किया करती थीं और डीनो मोरिया भी एक मॉडल थे। दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और और 6 साल तक डेट किया। दोनों ने साथ में फिल्म राज में काम भी किया लेकिन राज फिल्म के हिट होने के कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। हालांकि अपने ब्रेकअप की वजह दोनों ने कभी नहीं बताई।

जॉन अब्राहम

बिपाशा बसु जिस रिलेशनशिप को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह है जॉन अब्राहम। दोनों को बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल माना जाता था। दोनों तकरीबन 9 सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। लेकिन 2011 में जॉन, बिपाशा के साथ प्रिया रुंचाल को भी डेट कर रहे थे। ये बात बिपाशा को पता चली। जिसके बाद ये रिश्ता बिखर कर टूट गया।

राणा दग्गुबाती

बिपाशा बसु के एक्स-बॉयफ्रेंड की लिस्ट में ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ का नाम भी शामिल है। इस कपल की मुलाकात फिल्म ‘दम मारो दम’ के सेट पर हुई थी, लेकिन बिपाशा का ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक सका।

हरमन बावेजा

बिपाशा बसु और हरमन बवेजा महज 6 महीनों तक ही रिलेशनशिप में थे। बी-टाउन में इस कपल के रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा हुई थी।

सैफ अली खान

बिपाशा बसु की लव स्टोरीज को लेकर कहा जाता है कि कुछ समय के लिए उनका नाम सैफ अली खान से भी जुड़ा था।

करण सिंह ग्रोवर

2015 में बिपाशा बसु फिल्म अलोन में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट करण सिंह ग्रोवर थे। शूटिंग के दौरान दोनों के दिलों में प्यार ने दस्तक दी। करण सिंह ग्रोवर डिवोर्सी थे और बिपाशा अकेली थीं। जो बात 6 साल या 9 साल के रिश्ते में नहीं दिखी वो बात बिपाशा बसु ने इस एक साल के रिश्ते में देख ली। करण और बिपाशा 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 5 साल बाद कपल पेरेंट्स बने। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम देवी है।

बिपाशा बसु का करियर ग्राफ

साल 2001 में बिपाशा बसु ने फिल्म अजनबी से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड मिला था। पहली ही फिल्म से एक्ट्रेस को फेम मिल गया था। इसके बाद वे 'राज', 'मेरे यार की शादी', 'गुनाह', 'जिस्म', 'फुटपाथ', 'जमीन', 'इश्क है तुमसे','ऐतबार', 'शिखर', 'नो एंट्री', 'चेहरा', 'जान होगा क्या', 'धूम 2', 'हमको दीवाना कर गए', 'रेस', 'बचना ए हसीनो', 'प्लेयर्स', 'अलोन' से लेकर 'वेलकम टू न्यू ईयर' में नजर आईं। बिपाशा को 2020 में आखिरी बार मिनी सीरीज डेंजरस में देखा गया था। ये भी पढ़ें - AR Rahman Birthday : रहमान क्यों बने हिंदू से मुसलमान… दो ऑस्कर जीतने वाले के नाम पर कनाडा में है सड़क, जानें सिंगर के बारे में कुछ अनसुने किस्से
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts