2 साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत,चाचा गिरफ्तार

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर में घरेलू विवाद के बीच दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को आग में डालने का आरोप उसके चाचा नीतिन लोनिया पर है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घरेलू विवाद के बीच झुलसी दो साल की बच्ची
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान दो साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। बच्ची के हाथ, पीठ और पैरों पर गहरे जलने के निशान बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें: यूरिया चोरी का आरोप, कंधे पर बोरी बांधकर निकाला जुलूस,ढोल-नगाड़ों के बीच VIDEO वायरल
रायपुर से लौटने के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कुछ दिनों के लिए अपने देवर के साथ रायपुर गई थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों वापस घुटकू लौट आए। आरोप है कि घर लौटने के बाद भी विवाद जारी रहा और इसी दौरान बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही मासूम
घटना के बाद बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही थी। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज के बाद मासूम की हालत में सुधार होगा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद गांव में बवाल! अंतिम संस्कार पर रोक,बोले- पहले हिंदू बनो
बच्ची के शरीर पर गंभीर जलने के निशान
परिजनों के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर जलने के गहरे निशान थे। हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान बच्ची की हालत लगातार गंभीर बनी रही। आखिरकार मासूम ने जिंदगी की जंग हार दी।
बच्ची और मां के लापता होने की भी सूचना
बताया गया है कि बच्ची और उसकी मां के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। बाद में बच्ची के गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश फिल्म पर CM साय का बड़ा ऐलान,टैक्स फ्री करने से पहले खुद देखेंगे फिल्म
हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर नीतिन लोनिया के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों और विवाद की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।
पुलिस जुटा रही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था, बच्ची किस परिस्थिति में आग की चपेट में आई और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था। मामले में परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, मारपीट के आरोप से मचा बवाल
परिवार में पसरा मातम
मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। महज दो साल की बच्ची की इस दर्दनाक मौत ने आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




















