Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, मारपीट के आरोप से मचा बवाल

35 वर्षीय शिव सहीस की इलाज के दौरान मौत, परिजन बोले- हिरासत में हुई मारपीट; पुलिस ने बताया मिर्गी का दौरा और गिरने से सिर में चोट,जांजगीर-चांपा के चांपा में पुलिस हिरासत में लिए गए 35 वर्षीय शिव सहीस उर्फ मनीराम सहीस की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ हिरासत में लिया गया था।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, मारपीट के आरोप से मचा बवाल

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में पुलिस हिरासत में लिए गए 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों ने हिरासत के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने युवक की तबीयत मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद बिगड़ने और गिरने से सिर में चोट लगने की बात कही है।

/img/129/1789041731871

घर से हिरासत में लिया गया था युवक

जानकारी के मुताबिक मेहंदीपारा निवासी 35 वर्षीय शिव सहीस उर्फ मनीराम सहीस को बुधवार दोपहर चांपा पुलिस ने उसके घर से कथित तौर पर 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस उसे चांपा थाने लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगा वाहन,मचा हड़कंप, देखें VIDEO

देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत

पुलिस के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसी दौरान वॉशरूम जाते समय वह अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

BDM अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रेफर

तबीयत बिगड़ने के बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवान युवक को उपचार के लिए BDM अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सुबह करीब 6 बजे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया।

/img/129/1789041727595

यह भी पढ़ें: कवर्धा के खेतों में घुसा आदमखोर तेंदुआ,4-5 बकरियों का कर चुका शिकार,गांव में दहशत का माहौल

इलाज के दौरान करीब 8:30 बजे मौत

जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के दौरान सुबह करीब 8:30 बजे युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सामने आते ही परिवार में मातम के साथ आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग चांपा थाने पहुंच गए।

/img/129/1789041731871

मौत के बाद थाने का घेराव

युवक की मौत से नाराज लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में युवक के साथ मारपीट की गई थी। उनका दावा है कि मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 2 लाख परिवारों के घर का सपना होगा पूरा, शिवराज सिंह चौहान कल सक्ती में देंगे खुशियों की चाबी

पुलिस ने मारपीट के आरोपों से किया इनकार

वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोपों से अलग अपना पक्ष रखा है। पुलिस के अनुसार युवक की तबीयत मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद बिगड़ी और वॉशरूम जाते समय गिरने से उसके सिर में चोट आई। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

/img/129/1789041722449

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल युवक की मौत को लेकर पुलिस के दावे और परिजनों के आरोप आमने-सामने हैं। हिरासत के दौरान युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

/img/129/1789041687692

यह भी पढ़ें: चांपा थाने में युवक की मौत से मचा हड़कंप,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

थाने के बाहर पुलिस बल तैनात

घटना के बाद चांपा थाने के बाहर तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts