Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनुमान अंश फिल्म पर CM साय का बड़ा ऐलान,टैक्स फ्री करने से पहले खुद देखेंगे फिल्म

संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- देखने के बाद टैक्स फ्री करने पर लेंगे,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि वे संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे और इसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने पर फैसला लिया जाएगा। यानी फिलहाल सरकार की ओर से टैक्स फ्री किए जाने का अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
हनुमान अंश फिल्म पर CM साय का बड़ा ऐलान,टैक्स फ्री करने से पहले खुद देखेंगे फिल्म

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि वे संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे और फिल्म देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं चांपा में युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव, मारपीट के आरोप से मचा बवाल

हनुमान अंश पर CM साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे CM

CM विष्णुदेव साय ने बताया कि वे अकेले नहीं, बल्कि संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद फिल्म को लेकर आगे की रणनीति और टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगा वाहन,मचा हड़कंप, देखें VIDEO

पहले फिल्म देखेंगे, फिर होगा फैसला

सीएम साय के बयान से साफ है कि फिलहाल टैक्स फ्री करने का अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं फिल्म देखने के बाद इस संबंध में फैसला लेने की बात कह रहे हैं।इस बयान के बाद अब फिल्म के निर्माताओं और दर्शकों की नजर मुख्यमंत्री के अगले कदम पर टिक गई है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर सरकार के अगले कदम पर नजर रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts