People's Update
Wednesday, April 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर
    ताजा खबर

    Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र; आज शाम हो सकती है ताजपोशी

    Publish Date: 28 Jan 2024, 11:04 AM (IST)Updated On: 28 Jan 2024, 1:47 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    पटना। बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है। राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नीतीश कुमार ने सुबह करीब 11 बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें नेता चुना गया। नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता बनाया है। इन दोनों को ही डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है।

    नीतीश ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

    नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर एनडीए गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। इस समर्थन पत्र में 128 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। जिसमें 78 विधायक बीजेपी के, 45 विधायक जेडीयू के, चार विधायक HAM के और एक निर्दलीय विधायक के हस्ताक्षर शामिल हैं। राजभवन में शाम पांच बजे नीतीश कुमार शपथ लेंगे।

    पटना में लगे नीतीश कुमार और पीएम मोदी के पोस्टर

    नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही पटना में नीतीश कुमार के साथ में पीएम मोदी के पोस्टर लग गए हैं। पोस्टर में लिखा है- 'नीतीश सबके हैं, कोटि-कोटि बधाई...'

    नीतीश कुमार ने बताया- मैंने इस्तीफा दे दिया

    इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था। इससे लोगों को दुख हो रहा था। उन्होंने कहा, 'आज हमने इस्तीफा सौंप दिया। हमने अपने लोगों, पार्टी की राय को सुना और इसलिए आज हमने इस्तीफा दे दिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जिस तरह से वहां के लोगों का दावा हो रहा था वो लोगों को खराब लग रहा था। आज अन्य पार्टियां जो पहले साथ में थी वो तय करेंगी। आगे जो होगा वो देखिएगा।'

    विधायक दल की बैठक में किया इस्तीफे का ऐलान

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक में इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है। बैठक के बाद कुछ ही देर में इस्तीफा देने के लिए राजभवन के लिए रवाना हुए।

    BJP ने नीतीश के सामने रखी शर्त

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने नीतीश कुमार के सामने शर्त रखी हैं कि पहले आप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दीजिए उसके बाद ही बीजेपी और एनडीए के अन्य घटक दल समर्थन पत्र देंगे। इस्तीफे के बाद ही एनडीए की विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए का विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

    2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ले सकते हैं नीतीश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ले सकते हैं। दोनों डिप्टी सीएम भाजपा से हो सकते हैं। भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है। शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की खबर है।

    असली खेला बाकी है : तेजस्वी

    तेजस्वी ने पटना में राजद की बैठक के दौरान दावा किया कि असली खेला बाकी है। नीतीश हमारे आदरणीय थे और रहेंगे। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया। पूर्णिया जिले के कांग्रेस कार्यालय में 11:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जगनानंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। वहीं लालू ने अपने मंत्रियों से इस्तीफा नहीं देने की बात कही है।

    कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के बाद बदले हालात

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति में फिर से करवट लेने की अटकलों को बल मिला है। दो दिन पहले यह खबर तेजी से वायरल हुई कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों का कहाना है कि इसी वजह से बिहार के सीएम नीतीश ने 3 फरवरी तक के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिसमें झारखंड की वह रैली भी शामिल है जिसके लिए पार्टी लंबे समय से तैयारी कर रही थी। हालांकि नीतीश 4 फरवरी को प्रधानमंत्री की बेतिया में होने वाली रैली में मोदी के साथ मंच साझा करते दिखाई देंगे। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के बाद जिस तरह से नीतीश ने केंद्र की तारीफ की और उसके बाद बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई, वह साफ करता है कि लालू और नीतीश की राजनीतिक दोस्ती पर भी अब विराम लगना तय है।

    जदयू और बीजेपी के बीच डील की खबरें

    सूत्रों के मुताबिक बिहार में जदयू और बीजेपी के बीच सरकार बनाने की डील भी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल इस तरह की खबरें आ रही हैं कि, सत्ता परिवर्तन होने पर भी बीजेपी नीतीश को ही सीएम बनाए रखने के लिए राजी है। फिलहाल 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद के सबसे ज्यादा 79 विधायक है, लेकिन इन्हें सत्ता से बेदखल कर अब बीजेपी के 78 विधायकों की मदद से नीतिश नई सरकार बनाएंगे। नीतीश ने एनडीए गठबंधन को छोड़कर 2022 में महागठबंधन का हाथ थामा था और आठवीं बार सीएम बने थे। ये भी पढ़ें- बिहार में बदलाव का एक और संकेत, राजभवन में सीएम नीतीश के सामने उखाड़ी कुर्सी पर लगी तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची, चिराग को भी दिल्ली से आया बुलावा

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    UPCOMING RESULT:CBSE और MP Board के रिजल्ट घोषित, अब जल्द आ सकता है CISCE ICSE-ISC Result 2026

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला :दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी

    फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    MP Board Result 2026:फेल छात्रों को मिला दूसरा मौका, जारी हुआ सेकेंड एग्जाम का शेड्यूल

    भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    मेहनत रंग लाई :भोपाल की नंदिका ने 99.6% और विशेष ने 92.6% अंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    Bhojshala Case :हिंदू पक्ष ने कहा- राम मंदिर केस की तरह पेश किए गए दस्तावेजों को अहम माना जाए

    दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    स्पेशल कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    अकेलेपन में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    AI से प्यार पड़ा भारी:अकेलेपन में डूबे शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाती है मीठा खाने की इच्छा? आयुर्वेद बताता है असली कारण और सही तरीका

    Sweets after meals:खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाती है मीठा खाने की इच्छा? आयुर्वेद बताता है असली कारण और सही तरीका

    राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह, NSA अजीत डोभाल को मानद डॉक्टरेट

    Gujarat :राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह, NSA अजीत डोभाल को मानद डॉक्टरेट

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....