Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bihar Election 2025:PM मोदी ने कहा, छठ महापर्व को UNESCO सूची में शामिल करने का प्रयास कर रही NDA सरकार

इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर है। जहां वह एनडीए सरकार के उम्मदीवारों के लिए वोटिंग की अपील कर रहे है। इस दौरान वे दो जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Follow on Google News
PM मोदी ने कहा, छठ महापर्व को UNESCO सूची में शामिल करने का प्रयास कर रही NDA सरकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। 30 अक्टूबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर की। इसके बाद वे छपरा में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों सभा के दौरान पीएम 58 विधानसभा सीटों पर एनडीए के लिए समर्थन मांगेंगे। अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने अमर 'शहीद खुदीराम बोस' को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा, 'छठ महापर्व के बाद यह मेरी पहली बिहार यात्रा है। हम छठ को केवल आस्था का नहीं, बल्कि मानवता का महापर्व मानते हैं।' प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार का प्रयास है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाए।

    बिहारवासियों की मिठास अद्भुत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'यहां की लीची की तरह ही बिहारवासियों की मिठास भी अद्भुत है।' उन्होंने कहा कि 'आज की यह विशाल भीड़ इस बात का संकेत है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है और बिहार में सुशासन की वापसी होगी।'

    UNESCO सूची में शामिल करेंगे छठ महापर्व

    प्रधानमंत्री ने बताया कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है। उन्होंने कहा कि 'छठ बिहार ही नहीं, पूरे देश का गौरव है। आज छठ महापर्व न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हम सब छठ के गीत सुनकर भावविभोर हो जाते हैं। छठी मैया की पूजा में मां की भक्ति, समता, ममता और सामाजिक समरसता झलकती है।' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, यह सूची लंबी प्रक्रिया और गहन जांच के बाद तैयार होती है, लेकिन अगर छठ महापर्व इसमें शामिल होता है तो यह हर बिहारवासी के लिए गर्व का विषय होगा।

    बिहार में NDA की जीत का शंखनाद बजेगा

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'बिहार आने से पहले ही उनके परिवारजन भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। इस उत्साही माहौल में आज उन्हें मुजफ्फरपुर और छपरा में जनता के बीच जाकर संवाद करने का सौभाग्य मिला।' प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विधानसभा चुनाव में बिहार के उनके भाई-बहन फिर से महाविजय का शंखनाद करेंगे।

    कुल 58 सीटों के लिए करेंगे वोट की अपील

    बता दें कि पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में अपनी चुनावी सभा के जरिए तिरहुत प्रमंडल के 36 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे। इसमें मुजफ्फरपुर के 10, पूर्वी चंपारण के 8, पश्चिमी चंपारण के 8, सीतामढ़ी के 7, शिवहर के 1 और वैशाली के 2 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, सारण प्रमंडल में वे सीवान और गोपालगंज के छह-छह विधानसभा क्षेत्रों और सारण जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए समर्थन और वोट मांगेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts