Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bihar News : दिनदहाड़े RJD नेता पंकज यादव पर फायरिंग, सीने में मारी गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

Follow on Google News
Bihar News : दिनदहाड़े RJD नेता पंकज यादव पर फायरिंग, सीने में मारी गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता पंकज यादव को गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की आसपास भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। [caption id="attachment_135968" align="aligncenter" width="600"] तेजस्वी यादव के करीबी हैं पंकज यादव।[/caption]

हेल्थ अपडेट

मुंगेर सदर DSP राजेश कुमार ने बताया कि राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने एयरपोर्ट ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि पंकज यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि गोली निकाल ली गई है, लेकिन आने वाले कुछ घंटे खतरा हो सकता है। लगातार डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।

पंकज यादव के पिता ने लगाया आरोप

पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया कि बाइक पर सवार मिट्ठू यादव सहित दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मिट्ठू यादव बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था, जिससे पंकज ने इनकार कर दिया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts