दिल्ली में ‘मोदी-मोमेंट’ :गमछा लहराते ही कार्यकर्ताओं में उमड़ा जोश, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा भाजपा मुख्यालय

Follow on Google News
गमछा लहराते ही कार्यकर्ताओं में उमड़ा जोश, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा भाजपा मुख्यालय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जनता ने जंगलराज नहीं, विकास को चुना है।

    इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं की ओर गमछा लहराकर अभिवादन किया, जिस पर पूरे हॉल में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर उत्साह दिखाया।

    Twitter Post

    NDA ने बनाया रिकॉर्ड

    बिहार की 243 सीटों में से NDA को 202 सीटों पर जीत मिली, जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड है। सरकार बनाने के लिए 122 सीटें जरूरी थीं, लेकिन महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया।

    NDA की सीटें इस प्रकार हैं-

    भाजपा: 91

    JDU: 83

    LJP: 19

    HAM + RLM: कुल 9

    भाजपा और JDU दोनों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि LJP को 29 सीटें और HAM व RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।

    पीएम मोदी का संदेश- विकास पर मिला जनता का भरोसा

    बिहार में NDA की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में चौतरफा विकास हुआ है और जनता ने इसी ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा दिखाया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

    Twitter Post
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts