PlayBreaking News

करोड़ों की ठगी का शिकार हुए अब्दु रोजिक!अपनी ही मैनेजमेंट टीम पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई धोखे की पूरी कहानी

'Bigg Boss 16' से लोकप्रिय हुए अब्दु रोजिक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी अपनी मैनेजमेंट टीम ने करोड़ों की कमाई हड़प ली। अब्दु का कहना है कि उन्हें 'Bigg Boss 16' के लिए एक डॉलर तक नहीं मिला।
Follow on Google News
अपनी ही मैनेजमेंट टीम पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई धोखे की पूरी कहानी
Abdu Rozik

एंटरटेनमेंट डेस्क। 'बिग बॉस 16' से भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर और रियलिटी टीवी स्टार अब्दु रोजिक ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले अब्दु ने इस बार अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है और इसके पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उनकी अपनी मैनेजमेंट टीम है।

अब्दु का कहना है कि जिन लोगों पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उन्हीं लोगों ने उन्हें सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स और शो से मिली उनकी कमाई उन्हें कभी नहीं मिली। उनकी टीम ने वह पैसा अपने पास रख लिया।

'Bigg Boss 16' के लिए एक डॉलर भी नहीं मिला

अब्दु रोजिक ने यह चौंकाने वाला खुलासा एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब तीन से चार साल तक अपनी पुरानी मैनेजमेंट टीम के साथ काम किया। शुरुआत में टीम ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन बाद में वही लोग उनकी कमाई पर कब्जा करते रहे।

अब्दु ने कहा, इस दुनिया में हर कोई आपकी परवाह नहीं करता। मैंने अपनी पुरानी टीम के साथ कई साल काम किया। उन्होंने मुझे आगे बढ़ाया जरूर, लेकिन मैंने जितने भी शो किए, उनका पैसा मुझे नहीं मिला। मेरी सारी कमाई उन्होंने अपने पास रख ली। यहां तक कि 'Bigg Boss 16' करने के लिए भी मुझे एक डॉलर तक नहीं मिला। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस भी यह सुनकर हैरान हैं कि इतना लोकप्रिय शो करने के बावजूद उन्हें उसकी फीस नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: ‘मैं तेरी बीवी हूं...’ तेजस्वी प्रकाश ने खुद को बताया करण कुंद्रा की पत्नी, वायरल वीडियो ने फैंस को किया कन्फ्यूज

भरोसे का मिला सबसे बड़ा धोखा

अब्दु ने कहा कि इस घटना ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने माना कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब इंसान मेहनत करता है और उसकी कमाई कोई दूसरा रख ले, तो इससे बड़ा दुख और कुछ नहीं हो सकता। अब वह हर कागज, हर कॉन्ट्रैक्ट और हर फैसले को खुद समझने की कोशिश करते हैं ताकि भविष्य में उनके साथ दोबारा ऐसा न हो। अब्दु ने लोगों से भी अपील की कि वे ईमानदारी से काम करें और किसी की मेहनत का पैसा कभी न खाएं।

'लोग समझते हैं मैं बहुत अमीर हूं'

अब्दु रोजिक ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी कई गलतफहमियां दूर कीं। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें देखकर मान लेते हैं कि उनके पास बहुत पैसा होगा, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कहा, लोग सोचते हैं कि मैं बहुत अमीर हूं, लेकिन मेरे पास अपना घर तक नहीं है। मेरी अपनी कार भी नहीं है। इसलिए सही लोगों के साथ काम करना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमक-दमक हमेशा सच्चाई नहीं होती। कई बार लोग किसी कलाकार की असली आर्थिक स्थिति को समझ ही नहीं पाते।

कम हाइट की वजह से लोग समझते थे कमजोर

अब्दु ने यह भी बताया कि उनकी छोटी हाइट की वजह से कई लोग उन्हें कमजोर समझते थे। उन्हें लगता था कि अब्दु आसानी से किसी की बातों में आ जाएंगे और उन्हें धोखा देना आसान होगा। लेकिन अब्दु का कहना है कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार हो चुके हैं। उन्होंने अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है और अब किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें मजबूत बनाया है और अब वह पहले जैसी गलतियां दोबारा नहीं दोहराएंगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी फैन है सुनील शेट्टी की नातिन! तस्वीर को लड्डू खिलाती है नन्ही इवारा, एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

ग्रोथ हार्मोन की बीमारी पर भी की खुलकर बात

अब्दु रोजिक ने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ग्रोथ हार्मोन से जुड़ी एक बीमारी है। इसी वजह से उनकी लंबाई सामान्य लोगों की तरह नहीं बढ़ सकी। हालांकि, उन्होंने कभी अपनी इस कमी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने हमेशा मेहनत की और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया।

अब्दु ने कहा, मैं एक गरीब परिवार से आता हूं। हमारा घर पहाड़ों में था। मेरे परिवार के बाकी सभी लोगों की हाइट सामान्य है, लेकिन मेरी नहीं बढ़ सकी। इसके बावजूद मैंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि आज उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह अपने परिवार के सात लोगों का खर्च खुद उठाते हैं। उनके लिए यही सबसे बड़ी सफलता है।

मुश्किलों के बाद भी नहीं मानी हार

अब्दु रोजिक की कहानी सिर्फ एक सिंगर या टीवी स्टार बनने की नहीं है, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की भी है। गरीबी, बीमारी और धोखाधड़ी जैसी मुश्किलों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आज भी वह लगातार काम कर रहे हैं और अपने करियर को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उनका कहना है कि जिंदगी में मुश्किलें जरूर आती हैं, लेकिन उनसे सीखकर आगे बढ़ना ही असली जीत है।

फैंस कर रहे हैं समर्थन

अब्दु के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की है, जबकि कुछ लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। फिलहाल, अब्दु के इन आरोपों पर उनकी पूर्व मैनेजमेंट टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts