Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : विक्की जैन ने मुनव्वर की उड़ाई धज्जियां तो फूट-फूटकर रोए कॉमेडियन, जानें कैसे मन्नारा बनीं शो की 'वैम्प'

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : विक्की जैन ने मुनव्वर की उड़ाई धज्जियां तो फूट-फूटकर रोए कॉमेडियन, जानें कैसे मन्नारा बनीं शो की 'वैम्प'
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस के घर में दर्शकों को इस समय मुनव्वर फारुकी से जुड़ी चीजें ही देखने को मिल रही है। कभी आयशा खान के साथ पैचअप तो कभी मन्नारा चोपड़ा के साथ दोस्ती का ब्रेकअप। इन दिनों वह घर के लाइमलाइट सदस्य बने हुए हैं। इसी को लेकर शो में एक टास्क होने वाला है। जिसमें विक्की जैन वकील की भूमिका निभाते हुए मुनव्वर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद मुनव्वर को रोते हुए देखा जा सकता है। मुनव्वर के अलावा शो में मन्नारा भी सुर्खियां बटोर रही हैं। आयशा खान के आने के बाद से ही मन्नारा लगातार मुनव्वर पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं और उन्हें खूब खरी खोटी सुना रही हैं। मन्नारा की ये हरकतें कई सेलेब्स को पसंद नहीं आ रही। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने उन्हें पापी गुड़िया का टैग दे दिया है।

बिग बॉस ने घर में लगाई अदालत

हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट को एक टास्क देते हुए कहते हैं कि फिलहाल मोहल्ले में एक चर्चित सदस्य हैं, वो है मुनव्वर। तारीफ की बात ये है कि कोई भी इस सदस्य के चर्चा से छूटा नहीं है। तो क्यों न आज ये सारी बातें कर मुद्दा खत्म ही किया जाए। अगर कोई इल्जाम है, तो चलिए लगाते हैं अदालत। देखें VIDEO...

विक्की ने मुनव्वर पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी के अपोजिट वकील बने हुए हैं। विक्की, मुनव्वर पर आरोप लगाते हुए कहते हैं, उनके सारे रिश्तों में सवाल उठ जाता है कि उन्होंने इस घर में जो रिश्ते बनाए थे वो भी और उनके बाहर की चीजें आई है वो भी सच है कि नहीं। इस समय पर आयशा के आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं।

मुनव्वर की वकील बनीं अंकिता

जब विक्की उन पर इल्जाम लगा रहे होते हैं, उस वक्त मुनव्वर कटघरे में खड़े दिखाई देते हैं। मुनव्वर की तरफ से अंकिता उनकी वकील बनी हुई हैं। विक्की जैन के इल्जाम के बाद अंकिता कहती हैं कि, उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वो गलत थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो पहले असली थे या अब असली हैं।

मुझे विक्की की शकल नहीं देखना – मुनव्वर

इसके बाद वीडियो में अदालत के बाद का सीन दिखाया जाता है। जिसमें मुनव्वर घर के कुछ सदस्यों से बात करते हुए दिखाई देते हैं। इस समय उनकी आंखों में आंसू रहते हैं। वे कहते हैं कि विक्की भाई ने जो चीजें बोली हैं उसके बाद से में उनकी शक्ल नहीं देखना चाहता।

ये कोई ऐसा-वैसा शो नहीं है : विक्की

इसके बाद विक्की भी उसी रूम में आ जाते हैं, जहां मुनव्वर बात कर रहे होते हैं। विक्की, मुनव्वर से कहते हैं कि ये ऐसा वैसा शो नहीं है कि आप जीत कर आ गए, ये बिग बॉस है।

मन्नारा की हरकत देख भड़के टीवी सेलेब्स

मन्नारा जिस तरह से मुनव्वर से बिहेव कर रही हैं, उनकी यह हरकत कई सेलेब्स को पसंद नहीं आ रही। जिसमें से एक हैं काम्या पंजाबी, उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पोस्ट में लिखा- 'हे भगवान वीकेंड के वार का भुगतान अब फुल वीक करना पड़ेगा। ये औरत तो बस बोले ही जा रही है। जेलेसी और फ्रस्ट्रेशन तो है ही, ये ऑबसेस्ड भी है। इसका हर जगह का टॉपिक बस मुनव्वर और आयशा है, बस करो... बोर हो गए हैं देख-देख कर। देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा- 'मन्नारा के पास से सिर्फ कोमोलिका वाइबस आती हैं और उन्होंने इसे अभी तक बरकरार रखा है'। किश्वर मर्चेंट ने लिखा- 'साइको लवर अलर्ट'। सुयश राय ने लिखा-" बिग बॉस के इतिहास की सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा। वो मुन्ना के बारे में घटिया बातें बोल रही हैं। वो कैसे उसकी अच्छी चीजें भूल सकती है। ब्रेनलेस पर्सन है मन्नारा। उनका खुद का कोई पॉइंट ऑफ व्यू है ही नहीं। इसके अलावा सुयश ने तो मन्नारा को पापी गुड़िया का टैग तक दे दिया। ये भी पढ़ें- Rajesh Khanna Birthday : एक फ्लॉप फिल्म को तरस गए थे काका, एक्टर की सफेद कार को लड़कियों ने चूमकर कर दिया था लाल; जानें सुपरस्टार के अनसुने किस्से
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts