Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17: शॉकिंग एविक्शन! इस मजबूत कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, जाने क्यों बढ़ जाएंगी मुनव्वर की मुश्किलें जब घर में एंट्री लेंगी एक्स गर्लफ्रेंड...

Follow on Google News
Bigg Boss 17: शॉकिंग एविक्शन! इस मजबूत कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, जाने क्यों बढ़ जाएंगी मुनव्वर की मुश्किलें जब घर में एंट्री लेंगी एक्स गर्लफ्रेंड...
एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो बिग बॉस जब से शुरू हुआ है तब से ही अपने कंटेस्टेंट और ट्विस्ट एंड टर्न्स को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच बिग बॉस के घर से एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। घर में एक बार फिर से शॉकिंग एविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते घर के चार मजबूत कंटेस्टेंट के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई थी। जिसमें विक्की जैन, अभिषेक कुमार, नील भट्ट और खानजादी यानी फिरोजा खान का नाम शामिल है। इसके अलावा वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी शो अक्सर चर्चा में बना रहता है। हालांकि, इस बार एक ऐसी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है जो मुनव्वर फारूकी की राह में मुश्किलें बढ़ा देगी। मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान जल्द ही घर में एंट्री लेने वाली हैं। आयशा ने प्रोमो में मुनव्वर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड की डिटेल्स के बारे में।

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

इस हफ्ते घर के चार मजबूत कंटेस्टेंट के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई थी, जिसमें सिंगर-रैपर खानजादी (Khanzadi) यानी फिरोजा खान घर से बेघर हो जाएंगी। इसकी जानकारी हाल ही में बिग बॉस के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

खानजादी ने सलमान से की थी अपील

पिछले कुछ दिनों से खानजादी घर जाने की अपील कर रहीं थीं। उन्हें कई बार सलमान खान (Salman Khan) से डांट भी पड़ी। अब शो से उनकी छुट्टी हो गई है। खानजादी के एविक्शन में कितनी सच्चाई है ये तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।

मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड ने ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

मुनव्वर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस 17 में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होती हुईं नजर आ रही है। ये वाइल्ड कार्ड आयशा खान हैं जो खुद को मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड बताती हैं। प्रोमो में आयशा खान अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहती हैं कि, आप सभी मुझे आयशा खान के नाम से जानते हैं। एक कंटेस्टेंट हैं इस शो के मुनव्वर, उनके साथ मेरी हिस्ट्री रही है। देखें प्रोमो...

प्रोमो में आयशा ने खोली मुनव्वर की पोल

आयशा आगे बोलती हैं, मैं बस लोगों को इतना बताना चाहती हूं कि मुनव्वर जैसा दिखाते हैं वैसा कहीं से भी नहीं हैं। शो पर वो अपने रिलेशनशिप के बारे में कई बार बात करते हैं। शो पर जाने से पहले उन्होंने मुझे आई लव यू बोला था और ये भी कहा था कि आप जैसी लड़की से शादी करनी चाहिए। ये सब कुछ झूठ था। घर में जाने का मेरा मकसद उनसे माफी मंगवाना है।

आयशा खान ने मुनव्वर पर लगाए थे आरोप

कुछ दिन पहले आयशा खान ने मुनव्वर पर एक ही समय में दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा ने दावा किया था मुनव्वर ने उनसे झूठ बोला कि कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, जब उन्होंने शो में एंट्री से पहले मुनव्वर के साथ उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड की फोटो देखी तो उन्हें पूरी सच्चाई का एहसास हो गया था। ये भी पढ़ें- अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबर, अमिताभ का घर छोड़ अपने मायके पहुंची ऐश, क्या केवल बेटी की वजह से रह रहे थे साथ? 
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts