Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 Updates : दो दिन के प्यार के बाद समर्थ ने ईशा पर उठाया हाथ, Aishwarya बोलीं- आई हेट विक्की… मन्नारा छोड़ना चाहती हैं शो

Follow on Google News
Bigg Boss 17 Updates : दो दिन के प्यार के बाद समर्थ ने ईशा पर उठाया हाथ, Aishwarya बोलीं- आई हेट विक्की… मन्नारा छोड़ना चाहती हैं शो
एंटरटेनमेंट डेस्क। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इन दिनों खूब चर्चा में है। घर के अंदर काफी हलचल मची हुई है। आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसकी झलक हाल ही में जारी हुए प्रोमो में देखने को मिली। प्रोमो में दिखाया गया कि ईशा और समर्थ का दो दिन का प्यार अब खत्म होने की कगार पर है। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि समर्थ ईशा पर हाथ उठा देते हैं। साथ ही अंकिता और ऐश्वर्या के बीच अपने-अपने पति को लेकर जबरदस्त लड़ाई होने वाली है। दोनों एक-दूसरे को फट्टू कहती हुईं नजर आ रही हैं। मन्नारा चोपड़ा से लेकर समर्थ जुरेल तक, सभी लड़ाई के बाद इमोशनल होते हुए नजर आएंगे।

ईशा और समर्थ का ब्रेकअप!

पिछले दिनों ईशा-समर्थ की कहानी काफी सुर्खियों में थी। अब हाल ही में आए प्रोमो में दिख रहा है कि समर्थ जुरेल ने बिग बॉस के घर में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा मालविया के साथ जबरदस्त लड़ाई की और वह गुस्से में उन्हें धक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब समर्थ ने गुस्से में ईशा को मारा तो वहां मौजूद अभिषेक ने कुछ नहीं कहा।

मैं ये रिशता अभी खत्म कर देती हूं : ईशा

समर्थ के इस बर्ताव को देखकर ईशा ने कहा- ये जो तूने किया मेरे को इस बिहेवियर से सख्त प्रॉब्लम है। ये अगर तू कंटिन्यू करेगा तो बता दे, मैं यहीं खत्म कर देती हूं। देखें VIDEO...

ईशा के एक्स ने दी समर्थ को सहानुभूति

प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि अभिषेक समर्थ को संभाल रहे हैं। समर्थ को आंसू बहाते हुए देख अभिषेक उन्हें चुप कराते दिख रहे हैं। प्रोमो के अंत में अभिषेक समर्थ से पूछते हुए नजर आते हैं कि आखिर ईशा में ऐसा क्या है कि सबको उससे प्यार हो जाता है।

ऐश्वर्या-अंकिता के बीच लड़ाई

शो के दूसरे प्रोमो में नील भट्ट और विक्की जैन के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है। एक टास्क के दौरान नील, विक्की का नाम लेकर कहते हैं कि वो उनसे नफरत करते हैं। ये बात अंकिता को बहुत बुरी लगती है और वो नील को डरपोक कहने लगती हैं। तभी ऐश्वर्या इस झगड़े में कूद जाती हैं और अपने पति का स्टैंड लेती हैं। वो विक्की को सारे घरवालों के सामने कहती हैं, आई हेट विक्की। फिर दोनों एक-दूसरे को 'फट्टू' कहते हैं। देखें VIDEO...

शो छोड़ना चाहती हैं मन्नारा चोपड़ा

तीसरे प्रोमो में देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा की किसी से लड़ाई हो जाती है। वो इतना इमोशनल हो जाती हैं कि रोने लगती हैं। रोते-रोते वे बिग बॉस से उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाने की गुजारिश करती हैं। इसके साथ ही वो कहती हैं कि अब उन्हें इस शो में नहीं रहना। देखें VIDEO... (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts