Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : विक्की ने अंकिता पर किए भद्दे कमेंट्स, सलमान ने धर्मेंद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर जमाया रंग... शॉकिंग एविक्शन से मनोरंजन होगा भंग

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : विक्की ने अंकिता पर किए भद्दे कमेंट्स, सलमान ने धर्मेंद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर जमाया रंग... शॉकिंग एविक्शन से मनोरंजन होगा भंग
एंटरटेनमेंट डेस्क। इस समय एनिमल का 'जमाल कुडू' गाना सबसे चर्चित गानों में से एक है। इसी गाने का खुमार अब बिग बॉस में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान, बॉबी के पिता धर्मेंद्र, अरबाज खान और सोहेल खान के साथ मिलकर बॉबी जैसा स्टेप करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस 17 के घर में अंकिता और विक्की के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, अंकिता को पता चलता है कि विक्की ने कुछ टाइम पहले उनपर भद्दा कमेंट किया था, जो अंकिता को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। वहीं मनोरंजन में खलल डालने के लिए बिग बॉस के घर से दो एलिमिनेशन होने वाले हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड की डिटेल्स के बारे में।

विक्की ने वाइफ अंकिता को लेकर किया कमेंट

कैप्टेंसी टास्क के दौरान विक्की ने अंकिता को लेकर कमेंट किया था। इसकी पोल अब आने वाले एपिसोड में खुलने वाली है। रूम में अभिषेक, बाबू भैया, अंकिता और विक्की बैठे थे। तीनों के बीच बहस चल रही थी और अंकिता सुन रहीं थीं। तभी बहस के बीच अभिषेक विक्की से कहते हैं, 'आप मुझे बोलते हो कि मैं गंदे कमेंट्स करता हूं, आपने खुद अपनी पत्नी के लिए क्या कहा। वो सही था क्या।'

अंकिता कमेंट सुनकर हुई लाल

इसके बाद अभिषेक विक्की की कही बात अंकिता को बता देते हैं। जिसे सुन अंकिता गुस्से में आ जाती हैं और विक्की से कहती हैं- तुम अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द कैसे यूज कर सकते हो। तुम्हें सॉरी फील होना चाहिए लेकिन तुम गुस्सा कर रहे हो और मेरे साथ ही लड़ रहे हो। हालांकि, फिर बाद में विक्की, अंकिता को शांत करते हैं और बोलते हैं- सॉरी, उस वक्त गेम के दौरान मुंह से निकल गया था। देखें VIDEO...

वीकेंड के वार में खूब जमेगा रंग

वीकेंड के वार का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा सभी से जमाल कुडू पर बॉबी के ग्लास बैलेंसिंग डांस स्टेप को दोहराने के लिए कहते हैं। गाना बजते ही मंच पर मौजूद सभी लोग अपने सिर पर गिलास को संतुलित करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सलमान और धर्मेंद्र के साथ सोहेल और अरबाज भी थिरकते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में कृष्णा मजाक में कहते हैं, "पंजाबियों को खाली गिलास कौन देता है।"

किस-किस पर गिरेगी एलिमिनेशन की गाज?

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट अपडेट्स की जानकारी देने वाले सोशल मीडिया पेज ने एलीमिनेशन की जानकारी दी है। फैन पेज के अनुसार इस हफ्ते रिंकू धवन और नील भट्ट एविक्ट होने वाले हैं। हालांकि, दोनों के एविक्शन को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। ये भी पढ़ें- कहीं ठंडे पानी में लगाते हैं डुबकी तो कहीं पहनते हैं स्पेशल अंडरवियर, जानें दुनिया में New Year सेलिब्रेट करने की दिलचस्प मान्यताएं और किस्से
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts