Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : मन्नारा ने मुनव्वर के जले पर नमक छिड़का तो कॉमेडियन ने गुस्से में तोड़ा कांच का ग्लास, ईशा के खिलाफ घर में चालू हुआ मोर्चा

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : मन्नारा ने मुनव्वर के जले पर नमक छिड़का तो कॉमेडियन ने गुस्से में तोड़ा कांच का ग्लास, ईशा के खिलाफ घर में चालू हुआ मोर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आयशा खान की एंट्री के बाद से मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के रिश्ते में दरार आ गई है। कई बार मन्नारा को मुनव्वर और आयशा खान के करीब देखकर इंसिक्योर होते हुए देखा गया। हाल ही में एपिसोड के प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दोनों की दूरियों को साफ देखा जा करता है। मन्नारा, मुनव्वर की फीमेल फ्रेंड्स को लेकर ऐसा कमेंट कर देती है, जो कॉमेडियन को थोड़ा भी रास नहीं आता।इसके साथ ही ऐश्वर्या के जाने के बाद घरवाले ईशा के फैसले की निंदा कर रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड की डिटेल्स के बारे में...

मैं तो भिखारन हो गई यार : मन्नारा

'बिग बॉस 17' के प्रोमो वीडियो में मन्नारा, विक्की से बोलती हुई नजर आ रही हैं कि भाई में कितना झुकूं। ये रोया है कभी मेरे लिए। मैं वो मन्नारा ही नहीं रही जो आई थी। मैं तो भिखारन हो गई यार। मन्नारा की बातें मुनव्वर और आयशा भी सुन रहे होते हैं। जिसके बाद मुनव्वर, उनकी बात का रिप्लाई करते हैं। मुनव्वर- आपको लगता है कि ये क्लासी है ? मन्नारा- नहीं, नहीं कम से कम ये फेस पर तो है जो है। मुनव्वर- फेस पर नहीं है तुम फ्लो-फ्लो में बह गई। आपको इशारा भी किया विक्की भाई ने कि हम दोनों यहीं बैठे हैं। मन्नारा- हां तो आप भी जा सकते हैं गुरुकुल में।

आयशा को लगी मिर्ची

मन्नारा की यह बात सुन आयशा गुस्से में बोलती है, आपका क्या कहना है कि आप भी जा सकते हैं गुरुकुल में ? आप तो खुद दो लोगों का सहारा लेकर बढ़ रही है गेम में आगे। मन्नारा- यहां आप किसका सहारा लेकर आई हैं। आयशा- आपको कोई वजूद ही नहीं हैं। मन्नारा- आपकी कोई इंडूवैजुएलिटी ही नहीं है। जैसे उनके बाहर की फ्रेंड अगले साल इंडिविजुअली आएगी।

मुनव्वर ने गुस्से में तोड़ा कांच का ग्लास

मन्नारा की यह बात सुन मुनव्वर बौखला जाते हैं और बोलते हैं कि कौन बाहर की फ्रेंड, तुम उसे क्यों बीच में ला रही हो। इसके साथ ही वे टेबल पर रखा ग्लास तोड़ देते हैं। वे आगे बोलत हैं कि मुझे आपके साथ बेबी सिटिंग नहीं करना है। इसके बाद दोनों की लड़ाई बहुत बड़ जाती है और प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है।

ईशा मालवीय के खिलाफ बगावत चालू

दूसरे प्रोमो में देखा जा सकता है कि ईशा मालवीय द्वारा ऐश्वर्या को बीते एपिसोड में एलीमिनेट कर दिया गया है। जिसके बाद घर के कुछ सदस्य उनपर गुस्सा करते हैं। जिसमें नील भट्ट, मन्नारा, रिंकू अपनी नाराजगी जता रहे हैं। ये भी पढ़ें- Raha First Photo : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर फैंस को दिया खास तोहफा, रिवील किया बेटी राहा का चेहरा, क्यूटनेस ओवर लोडेड
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts