Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss17 : शो छोड़ने के लिए 4 करोड़ देने को तैयार है इस कंटेस्टेंट का भाई, Ankita-Isha की हुई जबरदस्त लड़ाई; जानें कौन होगा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

Follow on Google News
Bigg Boss17 : शो छोड़ने के लिए 4 करोड़ देने को तैयार है इस कंटेस्टेंट का भाई, Ankita-Isha की हुई जबरदस्त लड़ाई; जानें कौन होगा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लड़ाई-झगड़े को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसमें से एक चर्चा का विषय घर में रह रहे अनुराग डोभाल भी हैं। शो के शुरुआत से ही उनका विवाद सीधा बिग बॉस से चल रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि उनके भाई अतुल डोभाल (Atul Dobhal) ने बिग बॉस को चार करोड़ देने का ऑफर दिया है। इसके बदले वे चाहते हैं कि अनुराग को शो से बाहर उनके घर वापस भेज दिया जाए। आज के एपिसोड में एक तरफ जहां अंकिता और ईशा के बीच लड़ाई होगी तो वहीं दूसरी तरफ नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। जानिए बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड के बारे में...

अनुराग को मिला भाई का सपोर्ट

अनुराग डोभाल अब तक कई बार बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में अंकिता और विक्की की मां उनसे मिलने शो में पहुंची थी। जिसके बाद अनुराग ने इस बात को लेकर फिर बिग बॉस पर भेद भाव करने का आरोप लगाया था। जिसके रिप्लाई में बिग बॉस कहते हैं कि मैंने आपके घरवालों को बुलाया था लेकिन वो आना नहीं चाहते, वे मुझे मना कर देते हैं।

बिग बॉस पर लगे गंभीर आरोप

इसके बाद इस घटना पर अनुराग के भाई अतुल डोभाल का रिएक्शन सामने आया है। अतुल ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी में लिखा, "उन्होंने हमें फोन किया और कहा कि अनुराग से डायरेक्ट बात नहीं होगी आप आना ब्रो सेना के साथ और बिग बॉस से सवाल करना। ये सब इसलिए ताकि वो ब्रो सेना का मजाक बना सकें। हम इतने बेवकूफ नहीं हैं कि आपके जाल में फंस जाएं। मैंने बोला था कि, अनुराग से डायरेक्ट बात करवाओ, मैं तब आऊंगा, लेकिन सिर्फ बिग बॉस से बात करनी है तो नहीं आऊंगा। बस और कितना गिरोगे भाई किसी को टारगेट किस लेवल तक कर सकते हो।"

थू है इस इंडस्ट्री पर- अतुल डोभाल

दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा, "शर्म अब उनको आनी चाहिए जो अभी तक समझ नहीं पाए कि अनुराग को मेंटली क्या झेलना पड़ रहा है। हंसो.. ट्रोल करो, सब करो और उसे एक मरी हुई आत्मा बना दो। शायद तब तुम जैसों को शांति मिल जाए। थू है इस इंडस्ट्री पर। कहने के लिए माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन कोई किसी की मेंटल स्पेस के बारे में बात नहीं करता और जब वो कुछ गलत कर देते हैं, तो आ जाएंगे कैंडल लेकर।"

बिग बॉस को 4 करोड़ का ऑफर

इसके साथ ही अतुल ने बिग बॉस को ऑफर देते हुए कहा- " 4 करोड़ मैं और मेरा भाई देते हैं इनको, भेजो अभी बाहर उसको। झुकना नहीं बस तू लड़ मैं हूं। बेमतलब का टारगेट इनका। कमा लेंगे वापस से मेरी जान मिलकर पर झुकेंगे नहीं चाहे कुछ भी हो। भयंकर बायस्ड शो है।"

ईशा वर्सेज अंकिता

बिग बॉस का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय वॉशरूम क्लिनिंग को लेकर भिड़ती नजर आ रही हैं। प्रोमो में ईशा, अंकिता पर सफाई न रखने का इल्जाम लगा रही हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

नील हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के एक्टर नील भट्ट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इसकी जानकारी प्रोमो वीडियो से मिल रही है। सामने आए इस प्रोमो से पता चल रहा है कि आने वाले एपिसोड में घर में नॉमिनेशन का टास्क होगा। जिसके बाद खूब लड़ाई होगा और इसके बाद नील, विक्की जैन द्वारा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह बढ़ाएंगे भारत का मान : रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित, जानें कब शुरू होगा महोत्सव
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts