PlayBreaking News

भगवंत मान की पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला, पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी

Follow on Google News
भगवंत मान की पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला, पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियों को मंजूरी
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम भगवंत ने कहा कि चुनाव में हमने वादा किया था कि पहली कैबिनेट की मीटिंग में हरे रंग का पेन बेरोजगारी दूर करने के लिए चलेगा। कैबिनेट ने 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है।

एक महीने में शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15 हजार रिक्तियां शामिल हैं।

पंजाब मंत्रिमंडल का हुआ गठन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का शनिवार को गठन कर दिया है। राज्यपाल ने 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। बता दें कि भगवंत मान की कैबिनेट का गठन राजभवन में हुआ।

इन विधायकों ने ली शपथ

  • हरपाल सिंह चीमा - दिड़बा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।
  • डॉ. बलजीत कौर - मलोट विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुईं हैं।
  • हरभजन सिंह ईटीओ - जंडियाला विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
  • डॉ. विजय सिंगला - मानसा से विधायक निर्वाचित हुए हैं।
  • लालचंद कटारूचक्क - भोआ विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं।
  • गुरमीत सिंह - लगातार दूसरी बार बरनाला से विधायक बने हैं।
  • हरजोत सिंह बैंस - श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से विधायक बने हैं।
  • लालजीत भुल्लर - पट्टी सीट से विधायक बने हैं।
  • ब्रह्मशंकर जिम्पा – होशियारपुर से विधायक बने हैं।
  • कुलदीप सिंह धालीवाल - अजनाला सीट से विधायक बने हैं।
ये भी पढ़ें - UP MLC Election : BJP ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts