Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

निकाह में हुआ बड़ा धोखा! पहले पसंद कराई लड़की... फिर विधवा मां से करवा दी शादी

Follow on Google News
निकाह में हुआ बड़ा धोखा! पहले पसंद कराई लड़की... फिर विधवा मां से करवा दी शादी
मेरठ। मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के मुमताज नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अजीम नामक युवक को निकाह के लिए एक लड़की दिखाई गई, लेकिन निकाह के बाद जब उसने अपनी पत्नी को देखा तो हैरान रह गया, क्योंकि उससे लड़की की बजाय उसकी 45 साल की मां से शादी करवा दी गई थी। अजीम का आरोप है कि उसे धोखे से इस निकाह में फंसाया गया और अब उस पर महिला के साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा है।

कैसे हुआ विधवा मां से निकाह

24 साल का युवक अजीम मजदूरी करता है। अजीम का कहना है कि उसकी भाभी शायदा ने उसे बताया था कि उसकी विधवा बहन की बेटी मनतशा से उसका निकाह करवाया जाएगा। दोनो ने एक दूसरे को पसंद किया जिसके बाद 31 मार्च को फाजलपुर में अजीम का निकाह कराया गया लेकिन निकाह के बाद जब अजीम ने अपनी पत्नी को देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उससे शादी पसंद की गई लड़की की जगह उसकी विधवा मां नाहिरा से करा दी गई थी, जिसकी उम्र करीब 45 साल है।

भाई और भाभी पर लगाया आरोप

अजीम का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसके भाई नदीम और भाभी ने मिलकर उसे इस जाल में फंसा दिया हैं। अब नाहिरा उसके साथ रहने की ज़िद कर रही है, जबकि अजीम उसके साथ रहना नहीं चाहता।

पुलिस मामले जांच में जुटी

अजीम ने पहले ब्रहमपुरी थाने में शिकायत की, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो वो SSP के पास गया। उसका आरोप है कि उस पर दबाव बनाया जा रहा हैं और धमकी भी दी जा रही है। इस पूरे मामले पर एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें- नशे में धुत दूल्हे ने दी गाली तो लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts