Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नियाज खान पर मंत्री विश्‍वास सारंग का पलटवार; बोले- IAS अपनी सीमाएं लांघ रहे, कार्मिक विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र

नियाज खान पर मंत्री विश्‍वास सारंग का पलटवार; बोले- IAS अपनी सीमाएं लांघ रहे, कार्मिक विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र
भोपाल। मध्य प्रदेश के IAS नियाज खान के द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर किए ट्वीट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विधायक रामेश्वर शर्मा के बाद अब प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। मंत्री सारंग खान पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे। ये भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स पर बवाल : IAS नियाज खान ने कहा- मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने किताब लिखने की सोच रहा; रामेश्वर बोले- दंगों में ज्यादा मरे हिंदू

लाइम लाइट में आना चाहते हैं : सारंग

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। वह जिस पद पर है उसकी अपनी आचार संहिता है। वह फिरकापरस्ती और अराजकता फैलाकर लाइम लाइट में आना चाहते हैं। ये उनके सर्विस रूल के खिलाफ है। मंत्री सारंग ने कहा कि वह कार्मिक विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिख रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार को रामेश्वर शर्मा ने भी उनके ट्वीट पर सवाल उठाते हुए नियाज खान से स्पष्टीकरण लेने सरकार से मांग की है।

मुसलमान कीड़े नहीं, बल्कि इंसान हैं : नियाज खान

आईएएस नियाज खान ने शनिवार को ट्वीट किया था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान कीड़े नहीं, बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं।

नियाज खान 7 पुस्तक लिख चुके हैं

बता दें कि नियाज खान मप्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियाज खान अब तक 7 पुस्तक लिख चुके हैं। आईएएस अधिकारी नियाज अभी अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts