Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीए इंटरमीडिएट में भोपाल के ईशान की AIR 15 : 10 घंटे पढ़ाई करने के बाद रिलैक्स होने के लिए खेली पिकल बॉल

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में भोपाल के ईशान मुकेश मंगल ने ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल होने के लिए उन्होंने रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की।
10 घंटे पढ़ाई करने के बाद रिलैक्स होने के लिए खेली पिकल बॉल
ईशान अपने परिवार के साथ

भोपाल। सीए इंटरमीडिएट मई-2026 परीक्षा में भोपाल चेप्टर से ग्रुप-1 में 379 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 32 सफल रहे। वहीं ग्रुप-2 की परीक्षा में 217 में से 42 स्टूडेंट्स सफल हुए। दोनों ग्रुप एक साथ परीक्षा देने वाले 215 स्टूडेंट्स थे, जिसमें से 13 स्टूडेंट्स सफल हुए। भोपाल से ईशान मुकेश मंगल को एआईआर 15 वीं हासिल हुई। इसके अलावा मान्या गोस्वामी, मोहित कचवानी, नंदिनी गुप्ता और सक्षम अग्रवाल भी सफल रहे। ऑल इंडिया 15वीं रैंक प्राप्त करने वाले ईशान ने पीपुल्स समाचार से विस्तार से बात की।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पढ़ाई की

मेरे परिवार में पिता मुकेश मंगल भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तो उन्हीं को देखकर मैंने भी यह प्रोफेशन चुना क्योंकि यह मुझे इंटरेस्टिंग लगा। हालांकि सीए में पढ़ाई बहुत ज्यादा है लेकिन मुझे सीए फाउंडेशन में मेरी परफॉर्मेंस देखकर अंदाजा हो गया था कि सीए इंटरमीडिएट में रैंक ला सकता हूं तो इसी के मुताबिक तैयारी की। सीए इंटरमीडिएट में छह सब्जेक्ट होते हैं तो कुछ विषयों की ऑनलाइन व ऑफलाइन दोंनो क्लास लीं। मुझे लगता है कि कम से कम हर दिन 10 घंटे की स्टडी सीए में अच्छा स्कोर करने के लिए जरूरी है। मुझे 600 में से 476 अंक सीए इंटरमीडिएट में मिले हैं। इतनी पढ़ाई की जाए तो सप्ताह में दोस्तों के साथ कुछ समय बिताया जा सकता है।

खाली समय में पिकल बॉल...

मैं जब पढ़ाई में मन नहीं लगता था या थोड़ा समय खाली मिल जाता था तो दोस्तों के साथ क्रिकेट तो कभी पिकल बॉल खेलने जाता है। कभी-कभी आउटिंग और मूवीज भी देखने जाता था क्योंकि मुझे पता रहता था कि मैंने स्टडी के टास्क पूरे किए हैं। अब मैं दो साल की आर्टिकलशिप करूंगा और इन्हीं दो सालों में सीए फाइनल की तैयारी हालांकि छह महीने आर्टिकलशिप के बाद पूरी तरह से सीए फाइनल की तैयारी के लिए एक्स्ट्रा मिलते हैं।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts