Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल की अमानी नारंग को अमेरिका में दूसरी बार मिला VaSID ऑल-स्टेट सम्मान, विदेश में कर रहीं भारत का नाम रोशन

Follow on Google News
भोपाल की अमानी नारंग को अमेरिका में दूसरी बार मिला VaSID ऑल-स्टेट सम्मान, विदेश में कर रहीं भारत का नाम रोशन

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली अमानी नारंग ने अमेरिका में एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। वर्जीनिया स्पोर्ट्स इंफॉर्मेशन डायरेक्टर्स (VaSID) ने उन्हें वीमेन गोल्फ कॉलेज ऑल-स्टेट सेकंड टीम में शामिल किया है। यह सम्मान उन्हें दूसरी बार मिला है, जिसकी घोषणा 25 जून को की गई।

ओडीएसी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

अमानी ने इस साल की ओल्ड डोमिनियन एथलेटिक कॉन्फ्रेंस (ODAC) चैंपियनशिप में आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने अंतिम राउंड में टूर्नामेंट का सबसे कम स्कोर 72 (ईवन पार) किया, जो कि बहुत शानदार है।

ऐकडेमिक्स में भी शानदार प्रदर्शन

गोल्फ कोर्स के बाहर भी अमानी ने मिसाल कायम की है। बिजनेस विषय में पढ़ाई कर रहीं अमानी ने पिछले शैक्षणिक वर्ष में संपूर्ण 4.0 GPA हासिल किया। इसके अलावा उन्हें कॉलेज स्पोर्ट्स कम्युनिकेटर्स (CSC) एकेडमिक ऑल-डिस्ट्रिक्ट एट-लार्ज टीम में भी शामिल किया गया। अमानी नारंग को तीसरी बार ऑल-ओडीएसी सेकंड टीम में शामिल किया गया है और लगातार चौथी बार उन्हें 18-होल पिन फ्लैग ऑनर भी मिला।

इसके अलावा उन्हें इस वर्ष ODAC/वर्जीनिया फार्म ब्यूरो इंश्योरेंस स्कॉलर-एथलीट ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts