PlayBreaking News

भोपाल : जेल में युवक ने लगाई फांसी, छेड़छाड़ के आरोप में किया था गिरफ्तार, कंबल से बनाया फंदा

Follow on Google News
भोपाल : जेल में युवक ने लगाई फांसी, छेड़छाड़ के आरोप में किया था गिरफ्तार, कंबल से बनाया फंदा
भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाने की हवालात में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी को उसकी भाभी से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कंबल को फाड़कर उसका फंदा बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ये भी पढ़ें: रायसेन में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते समय डंपर ने रौंदा, बेटा घायल

कंबल से फंदा बनाकर लगाई फांसी

पुलिस के मुताबिक, पुरानी सबरी नगर निवासी 25 वर्षीय गोलू सारथी मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसकी 31 वर्षीय भाभी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवाया था। इसके बाद शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गोलू को थाने की हवालात में बंद कर दिया था। इसी दौरान शनिवार सुबह 5 बजे उसने हवालात में रखे सरकारी कंबल से फंदा बनाया और फांसी लगा ली। सुबह-सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे फंदे पर लटके देखा तो स्टाफ को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अधिकारी और डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव पीएम के लिए हमीदिया भेज दिया है।

मामले जांच की जा रही है

जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही की जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए नाईट एचसीएम ने बताया कि वे तड़के सवा पांच बजे पेशाब करने के लिए गए थे। एसआई एवं प्रधान आरक्षक प्रभात गश्त पर थे। जबकि संतरी थाना परिसर में ही लॉकअप से दूर मौजूद था।

आशंका पर किया था गिरफ्तार

बताया जा रहा कि महिला ने पुलिस को आशंका जताई थी कि अगर गोलू को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह घर में हंगामा करेगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के करीब 5 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, अब तक सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts