PlayBreaking News

रायसेन में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते समय डंपर ने रौंदा, बेटा घायल

Follow on Google News
रायसेन में दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते समय डंपर ने रौंदा, बेटा घायल
मप्र के रायसेन जिले में एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। शुक्रवार रात शादी समारोह से बाड़ी लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में व्यापारी और पत्नी दोनों की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये भी पढ़ें: सागर : ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में एक की मौत, बहू को विदा कराने जा रहा था परिवार

बकतरा से बाड़ी लौट रहे थे दंपति

जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिले के बाड़ी में शुक्रवार रात ये हादसा हुआ। बकतरा से बर्तन व्यापारी मुकेश साहू और उनकी पत्नी समेत 12 साल का बेटा बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से वापस बाड़ी लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए उनके ऊपर से निकल गया।

पति-पत्नी की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts