Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में तिरंगा यात्रा : CM डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, लहराया तिरंगा; ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान

Follow on Google News
भोपाल में तिरंगा यात्रा : CM डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, लहराया तिरंगा; ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार (12 अगस्त) को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से शुरू हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर इसकी शुरुआत की। इस यात्रा में कई मंत्रीगण, कार्यकर्ता और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर भी शामिल हुए हैं। शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं। सीएम ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का सम्मान किया।

यात्रा में भाग लेने वालों को मिलेंगे डिजीटल प्रमाण पत्र

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे हैं। जिनमें बच्चे, कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं, जिनसे सभी समाजों, सभी वर्ग के लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। वहीं तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

तिरंगा यात्रा का रूट

तिरंगा यात्रा प्रभात चौराहे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 तक जाएगी। इसके चलते प्रभात तक ITI, बोगदापुल और मेहता मार्केट से आने वाला ट्रैफिक बदला रहेगा।

‘हर घर तिरंगा अभियान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में 12 अगस्त को भोपाल के सुभाष नगर आरओबी से भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रूट पर सैकड़ों मंचों के माध्यम से लोगों द्वारा तिरंगा थामे यात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया जाएगा।

पीएम मोदी ने की लोगों से अपील

शुक्रवार (9 अगस्त) को अपने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल डीपी बदलते हुए पोस्ट किया, ‘इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब है, आइए फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ देने का आग्रह करता हूं। और हां, अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें।’

ऐसा है BJP का कार्यक्रम

आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार 9 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाती है। यह 15 अगस्त को समाप्त होता है। सत्तारूढ़ भाजपा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली निकालने को कहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।
  • 12, 13 और 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
  • 14 अगस्त को सभी जिलों में मौन जुलूस निकालकर विभाजन स्मृति दिवस मनाया जाएगा।
  • 13, 14 और 15 अगस्त को सभी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा, जिससे ‘‘पूरा देश केसरिया, सफेद और हरे रंग के सागर में बदल जाएगा
  • बीजेपी ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी, नेता और जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • पार्टी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि तिरंगा देश भर के प्रत्येक बूथ तक पहुंचे।
ये भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga : PM मोदी ने ‘X’ पर बदली प्रोफाइल फोटो, लोगों से की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts