Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : पिता के सामने बस ने बेटे को कुचला, सड़क पार करते हुए हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

Follow on Google News
भोपाल : पिता के सामने बस ने बेटे को कुचला, सड़क पार करते हुए हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज रफ्तार सिटी बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

थाना प्रभारी यूपीएस चौहान के मुताबिक, विदिशा निवासी नवल कुशवाह अपने 24 वर्षीय बेटे शिवजीत कुशवाह का चेकअप कराने भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल आए थे। अस्पताल में इलाज के बाद, उनके दामाद और अन्य परिवार के सदस्यों ने बाहर जाकर खाना खाने का सुझाव दिया। अस्पताल से निकलने के बाद शिवजीत सड़क पार करने के लिए तेजी से दौड़ा। पिता नवल कुशवाह ने उसे रोकने की कोशिश की और पीछे से पकड़ भी लिया, लेकिन तब तक तेज रफ्तार सिटी बस शाहजहांनाबाद की ओर से आती हुई सीधे शिवजीत से टकरा गई और उसे कुचल दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल को निकाला

हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवजीत को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद, सिटी बस का चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद शिवजीत के परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस कर रही जांच

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बस की पहचान करने की कोशिश हो रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : अवामी लीग के प्रदर्शन से पहले शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला, रिश्तेदारों के घरों पर भी चलाया बुलडोजर
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts