Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, बैरसिया से बिना लाइसेंस बेची जा रही 1 लाख की दवाएं जब्त

Follow on Google News
भोपाल : अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, बैरसिया से बिना लाइसेंस बेची जा रही 1 लाख की दवाएं जब्त
भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों के खिलाफ औषधि प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने बैरसिया की कबाड़ गली में स्थित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 1 लाख की दवाएं जब्त की गईं, जो बिना किसी लाइसेंस के बेची जा रही थीं।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

औषधि विभाग को बीते कुछ समय से बैरसिया क्षेत्र में अवैध दवा दुकान संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित दवा दुकान पर अचानक छापेमारी की। दुकान के पास न तो कोई वैध दवा बिक्री लाइसेंस था, और न ही दवाओं से संबंधित कोई आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे।

52 तरह की दवाएं बरामद,

कार्रवाई के दौरान निरीक्षण टीम ने दुकान से 52 अलग-अलग प्रकार की दवाएं जब्त कीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए है। टीम ने स्पष्ट किया कि इन दवाओं की बिक्री बिना लाइसेंस और विनियामक मानकों का उल्लंघन करते हुए की जा रही थी, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

औषधि निरीक्षकों ने बताया कि इस मामले में संचालक वासुदेव मंडल के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अवैध रूप से दवा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : एंबुलेंस और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, पिता का शव ले जा रहे बेटे समेत 5 की मौत
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts