अब थाने जाने की जरूरत नहीं:भोपाल पुलिस की नई पहल, क्यू आर कोड स्कैन कर सीधे कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

भोपाल पुलिस ने एक नई और प्रभावशाली पहल की शुरुआत की है जिसके तहत नागरिक अब QR कोड स्कैन कर सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपनी शिकायतें पहुंचा सकेंगे।
भोपाल पुलिस की नई पहल, क्यू आर कोड स्कैन कर सीधे कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

सतीश उपाध्याय, भोपाल। शहर में पुलिस व्यवस्था को ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहर की बीट और माइक्रो बीट स्तर तक क्यू आर कोड सिस्टम लागू किया जा रहा है जिससे आम नागरिक अपने घर के पास से ही सीधे पुलिस तक पहुंच बना सकेंगे।

280 बीट और 1222 माइक्रो बीट में लगेगा QR सिस्टम

पुलिस प्रशासन शहर की 280 बीट और 1222 माइक्रो बीट में QR Code लगाने की तैयारी कर रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करना और अपराध नियंत्रण को ज्यादा प्रभावी बनाना है।

/img/116/1777734985501

क्या है QR Code सुविधा और कैसे करेगा काम

मोहल्लों में लगाए गए क्यू आर कोड को स्कैन करते ही नागरिक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगे जहां वे आसानी से:

  • शिकायत दर्ज कर सकेंगे
  • ट्रैफिक या स्थानीय समस्याएं बता सकेंगे
  • किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दे सकेंगे

सबसे खास बात यह है कि शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक पहुंचेगी।

पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय

इस सिस्टम में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। यानी कोई भी व्यक्ति बिना डर के अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकेगा।

ये भी पढ़ें: हैवान पिता को उम्रकैद: चरित्र शंका में बेटी का गला घोंटा, ड्रम में छिपाया शव

माइक्रो बीट सिस्टम से हर गली पर नजर

शहर को छोटे-छोटे हिस्सों यानी बीट और माइक्रो बीट में बांटा गया है। हर क्षेत्र में तैनात बीट प्रभारी को:

  • संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखनी होगी
  • वारंटियों और असामाजिक तत्वों का रिकॉर्ड रखना होगा
  • इलाके की हर गतिविधि की जानकारी अपडेट करनी होगी

इससे पुलिस की निगरानी जमीनी स्तर तक मजबूत होगी।

हर सोमवार होगी काम की समीक्षा

हर बीट प्रभारी को अपनी ‘माइक्रो बीट डायरी’ हर सोमवार थाना प्रभारी को सौंपनी होगी। इसके बाद यह रिपोर्ट ASP स्तर तक जाएगी। इससे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय होगी और कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में दो कानून नहीं चलेंगे... पुलिस सख्ती करे- सांसद आलोक शर्मा

लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

  • कुछ मिनटों में शिकायत दर्ज करने की सुविधा
  • सीधे कमिश्नर तक पहुंच
  • पूरी गोपनीयता
  • पुलिस व्यवहार या देरी पर भी शिकायत का विकल्प
  • हर स्तर पर मॉनिटरिंग और जवाबदेही

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक क्यू आर कोड सिस्टम पहले भी कारगर साबित हुआ है। अब इसे बीट और माइक्रो बीट स्तर तक बढ़ाया जा रहा है ताकि हर नागरिक अपने घर के पास से ही शिकायत या सुझाव दे सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से न सिर्फ समस्याओं का तेजी से समाधान होगा बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत होगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts