भोपाल। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मदरसों का सर्वे करवाए के फैसले को लेकर देशभर में सियासत गरमाएगी हुई है। अब इसकी एंट्री मप्र में भी हो गई है। शनिवार को राजधानी भोपाल में विधायक एवं भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा का भी मदरसों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे अवैध मदरसों को तोड़ा जाएगा। सरकार के सर्वे में पाए जाने वाले अवैध मदरसों पर कार्रवाई होगी।
https://twitter.com/psamachar1/status/1565959040643248128
अवैध मदरसों को तोड़ा जाएगा : विधायक शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कहा कि चल रहे मदरसों से हमें कोई एलर्जी नहीं है। सरकार पूरी तरह शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है। मदरसों में जहां शिक्षा है वे मदरसे सुरक्षित हैं और पूरा सहयोग है। जिन मदरसों में देश विरोधी गतिविधियां संचालित होती है। या फिर ऐसे मदरसे हैं जहां पर ISI और तालिबानी गतिविधियां भी देखने को मिलती है। उन अवैध मदरसों को तोड़ा जाएगा। कई मदरसों में भारत भक्ति की जगह भारत विरोधी मानसिकता है। ऐसे मदरसे जल्द ही सर्वे में आएंगे और तोड़े भी जाएंगे।
संस्कृति मंत्री ने भी कही थी बंद करने के बात
गौरतलब है कि संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी अवैध मदरसों को बंद करने की बात कही थी। संस्कृति मंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली है कि प्रदेश में कागजों पर मदरसे चल रहे हैं। कुछ मदरसे ऐसे भी हैं, जिनमें एक कमरे में टेबल और बोर्ड लगाकर संचालन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या मदरसों पर फिल्म बनाने की औकात रखते हैं? भोपाल से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के तीखे बोल, दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना
भोपाल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…