Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, ऑपरेटर हड़ताल पर, 4 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर किया काम बंद, मरीज हो रहे परेशान

Follow on Google News
Bhopal News : हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, ऑपरेटर हड़ताल पर, 4 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर किया काम बंद, मरीज हो रहे परेशान
भोपाल। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले आज (15 अक्टूबर) हमीदिया अस्पताल के 400 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। सुबह 8 बजे से ही कर्मचारी अस्पताल प्रांगण में एकत्रित होने लगे और अन्याय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आउटसोर्स मोर्चा के नेता रज्जूमल की अगुआई में शुरू हुई हड़ताल में वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी, हाउसकीपिंग स्टाफ सहित सभी आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे।

मरीज हो रहे परेशान

आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सुबह से यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां मरीज के परिजनों को व्हील चेयर और स्ट्रेचर खुद ही धकेलना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ तकनीशियनों की हड़ताल के कारण लोगों को पर्चा बनवाने में परेशानी हो रही है। देखें VIDEO...

न्याय के लिए जारी रहेगा संघर्ष - आउटसोर्स कर्मचारी

हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारी बोले- अब अन्याय नहीं सहेंगे, न्याय के लिए जारी संघर्ष रहेगा, जब तक प्रशासन वेतन का निराकरण नहीं कर देता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हमीदिया अस्पताल में पहली बार आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

आउटसोर्स मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी

आउटसोर्स मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने हमीदिया अस्पताल में हड़ताल कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का समर्थन करते हुए सरकार एवं अस्पताल प्रबंधन से मांगों के निराकरण की अपील की। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों का समर्थन किया जाएगा।

इतने कर्मचारी हैं हड़ताल पर

  • वॉर्ड बॉय – 350 से अधिक
  • टेक्नीशियन – 50 से अधिक
  • सफाई कर्मचारी – 80 से अधिक
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts