Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा- मां मुझे बचा लो; मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Follow on Google News
भोपाल : नवविवाहिता ने लगाई फांसी, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा- मां मुझे बचा लो; मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

भोपाल के वल्लभ नगर इलाके में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका बमन का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। यह घटना सुबह 5 बजे की है जब प्रियंका के पति ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देखकर परिवार और मोहल्ले में सनसनी फैल गई। फंदे से लटकी प्रियंका की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है, कमरे की दीवार पर मृतिका द्वारा लिपस्टिक से लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है।

लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट

प्रियंका ने मरने से पहले दीवार पर लिपस्टिक से एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने जीवन से जुड़ी पीड़ा को शब्दों में पिरोने की कोशिश की। उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें मृतिका से संबंधित बेला दीदी, मम्मी (सास) और तनु दीदी का नाम शामिल है। नोट में उसने लिखा कि इन लोगों ने उसका जीना मुहाल कर दिया था। उसने सुसाइड नोट के आखिर में लिखा- “मां मुझे बचा लो”।

दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज

प्रियंका और कीविन की शादी महज दो महीने पहले 21 अप्रैल 2025 को हुई थी। यह एक लव मैरिज थी, जिसे लड़की के ससुराल पक्ष ने कभी पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की सास और नानी सास इस शादी से खुश नहीं थीं और उसे लगातार तानों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। सास को यह लग रहा था कि अगर बेटे की अरेंज मैरिज होती तो उन्हें दहेज में अधिक धन-दौलत मिलती।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

प्रियंका के भाई निशांत बमन ने इस मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी बहन को मारा गया और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। भाई का यह भी कहना है कि प्रियंका अक्सर फोन या बातचीत में यह बताया करती थी कि घर में उसे परेशान किया जा रहा है, खासकर सास और नानी सास की ओर से। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे और दोषियों को सजा दिलाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एमपी नगर संभाग एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। प्रियंका के मायके वालों के विस्तृत बयान लिए जाएंगे।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts