Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना जिला अस्पताल में बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंदा, 3 की हालत गंभीर; अचानक बेहोश हो गए थे डॉक्टर

मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक डॉक्टर की कार अचानक बेकाबू हो गई और परिसर में मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई।
गुना जिला अस्पताल में बेकाबू कार ने 6 लोगों को रौंदा, 3 की हालत गंभीर; अचानक बेहोश हो गए थे डॉक्टर
सांकेतिक फोटो

गुना। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुभाष सोनकर चला रहे थे। घर जाते समय उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद कार से उनका नियंत्रण हट गया। घायलों और डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे डॉक्टर

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुभाष सोनकर बुधवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद कार से घर जाने के लिए निकले थे। वे अस्पताल परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे कार चलाते समय ही बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: हिंदू युवती को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, भागने लगी तो सड़क पर पटका, CCTV वायरल; आरोपी सलमान गिरफ्तार

डॉक्टर के बेहोश होते ही बेकाबू हुई कार

डॉ. सुभाष सोनकर के बेहोश होते ही कार से उनका नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 6 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

बेकाबू कार की चपेट में आने से कुल 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे और सभी को उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। इनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Breaking News

मेडिकल टीम कर रही घायलों का इलाज

हादसे के बाद अस्पताल की मेडिकल टीम ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया। वहीं, कार चला रहे डॉ. सुभाष सोनकर को भी बेहोशी की हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल परिसर में हुए इस हादसे के बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर को अचानक चक्कर आने और बेहोश होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts