Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में MBBS की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

Follow on Google News
भोपाल में MBBS की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। चिरायु मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में उसकी बॉडी सुबह 11:30 बजे बरामद की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

आवाज देने पर भी हॉस्टल के रूम से नहीं निकली

खजूरी थाने के टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि रानी मोरे (22) पुत्री देवी सिंह मोरे मूल रूप से ग्राम धसल गांव तहसील झिरनिया भसल जिला खरगोन की रहने वाली थी। बता दें कि चिरायु मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 14 में रहती थी। रात को वह रूम में सोई थी। सुबह 11 बजे तक जब छात्रा रूम से नहीं निकली तो वार्डन चेक करने पहुंची। आवाजें देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब वार्डन ने स्टॉफ को सूचना दी। कारपैंटर को बुलाकर रूम का गेट तोड़ा गया। अंदर शव दुपट्‌टे के बने फंदे पर पंखे के सहारे लटका था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल, सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमीदिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1782360762175963489 ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल की रेप विक्टिम को 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत मिली; बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज किया था
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts