RUN FOR MASTERPALN: मास्टर प्लान के लिए दौड़ा भोपाल! आरिफ मसूद ने उठाई जल्द लागू करने की मांग, Gen Z समेत कई वर्ग हुए शामिल

भोपाल। भोपाल के विकास और बेहतर भविष्य को लेकर नए मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की मांग तेज हो गई है। इसी मांग को लेकर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में ‘रन फॉर मास्टर प्लान’ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन 11 नंबर चौराहे से शुरू होकर हबीबगंज स्तंभ स्थित राजीव गांधी प्रतिमा तक पहुंची। करीब दो किलोमीटर की इस दौड़ में शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, डॉक्टरों, वकीलों, प्रोफेशनल्स और रहवासियों के साथ Gen Z भी दौड़ में शामिल रही। प्रतिभागियों के हाथों में सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आया। इसके बाद राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
‘रन फॉर मास्टर प्लान’ मैराथन
‘रन फॉर मास्टर प्लान’ मैराथन के जरिए भोपाल के विकास से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक आरिफ मसूद ने शहर के लिए नए मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की मांग रखी। उनका कहना है कि भोपाल के सुनियोजित विकास के लिए एक स्पष्ट योजना जरूरी है। इसी संदेश के साथ बड़ी संख्या में लोग मैराथन का हिस्सा बने।
उज्जैन में मास्टर प्लान लागू तो भोपाल में क्यों नहीं?
आरिफ मसूद ने मास्टर प्लान को लेकर सरकार की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उज्जैन में मास्टर प्लान लागू किया जा सकता है, तो भोपाल में इसे लेकर देरी क्यों हो रही है। उन्होंने अनुमति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर जल्द फैसला लिया जाना चाहिए।
मसूद बोले- प्रक्रिया में लग सकते हैं पांच महीने
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मास्टर प्लान लागू करने से पहले ड्राफ्ट तैयार करके उसे प्रकाशित करना होगा। इसके बाद लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। उनके मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया में करीब पांच महीने का समय लग सकता है। ऐसे में उनका कहना है कि प्रक्रिया को जल्द शुरू करना जरूरी है, ताकि मास्टर प्लान को आगे बढ़ाने में और देरी न हो।
हाथों में सिर्फ तिरंगा, नहीं दिखे राजनीतिक बैनर
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आया। आयोजन में किसी राजनीतिक दल का झंडा या बैनर नहीं था। साथ ही किसी व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी भी नहीं की गई। कार्यक्रम के जरिए भोपाल के विकास और मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की मांग को सामने रखा गया।
Gen Z समेत कई वर्गों ने लिया हिस्सा
दो किलोमीटर की इस दौड़ में छात्र-छात्राओं के साथ व्यापारी, डॉक्टर, लॉयर्स, प्रोफेशनल्स और स्थानीय रहवासी शामिल हुए। Gen Z की भी अच्छी भागीदारी रही। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक आरिफ मसूद ने लोगों के साथ “मेरा भोपाल, मेरा विश्वास, सुनियोजित भोपाल हम सबका अधिकार है” का नारा भी लगाया।
राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन
11 नंबर चौराहे से शुरू हुई मैराथन करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजीव गांधी प्रतिमा तक पहुंची।
यहां पहुंचने के बाद विधायक आरिफ मसूद और अन्य प्रतिभागियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही ‘रन फॉर मास्टर प्लान’ मैराथन का औपचारिक रूप से समापन हुआ।
भोपाल के बेहतर भविष्य का संदेश
आयोजकों ने मैराथन के जरिए भोपाल के सुनियोजित विकास और नए मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने इसे व्यापक भागीदारी वाला आयोजन बनाया।



















