RUN FOR MASTERPLAN: मास्टर प्लान के लिए दौड़ा भोपाल! आरिफ मसूद ने उठाई जल्द लागू करने की मांग, Gen Z समेत कई वर्ग हुए शामिल
भोपाल में नए मास्टर प्लान को जल्द लागू करने की मांग को लेकर ‘रन फॉर मास्टर प्लान’ मैराथन आयोजित की गई। विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हुई दो किलोमीटर की दौड़ में छात्र, युवा, व्यापारी, डॉक्टर, वकील, प्रोफेशनल्स और रहवासी शामिल हुए। Gen Z ने भी उत्साह दिखाया। तिरंगे के साथ निकली मैराथन का समापन राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
Aditi Rawat
9 Sep 2026


























