PlayBreaking News

भोपाल के कोलार में 11 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन रोड, 31 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन

भोपाल के कोलार इलाके में 11 करोड़ की लागत से मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज तक 1.75 किमी लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। सीमेंट कंक्रीट सड़क से गड्ढों की समस्या खत्म होगी। भूमिपूजन 31 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे।
Follow on Google News
भोपाल के कोलार में 11 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन रोड, 31 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के कोलार इलाके में अब लोगों को टूटी-फूटी सड़कों से राहत मिलने वाली है। करीब 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क को 11 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। यह फोरलेन मंदाकिनी चौराहा से शुरू होकर जेके रोड होते हुए अग्रसेन (दानिशकुंज) चौराहा तक बनाया जाएगा।

    विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण

    फोरलेन निर्माण की तैयारियों से पहले सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया और कई जरूरी निर्देश दिए। वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर हालत में है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी होती है।

    Twitter Post

    जेके हॉस्पिटल के पास सबसे ज्यादा गड्ढे

    जेके हॉस्पिटल के सामने सड़क पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

    सीमेंट कंक्रीट से बनेगी सड़क, गड्ढों से राहत

    नई सड़क को सीमेंट कंक्रीट से बनाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में सड़क मजबूत और टिकाऊ होगी। विधायक शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से राहगीरों को गड्ढों और धूल से बड़ी राहत मिलेगी।

    31 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन

    सड़क निर्माण का भूमिपूजन 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहेंगे। भूमिपूजन स्वप्निल नर्सरी के पास दानिशकुंज में होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts