भोपाल में करोंद से BMHRC तक लगा लंबा जाम, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में करोंद चौराहे से लेकर भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल (BMHRC) तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
जगह-जगह गणेश पंडाल, सड़क पर बढ़ा दबाव
इलाके में जगह-जगह गणेश पंडाल लगाए जाने के कारण सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया।
पंडालों के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें: चंदेरी में कुएं में डूबने से चार भाइयों की मौत, सभी की उम्र 10 साल से कम, दादी के साथ रहते थे बच्चे
प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल
लंबे जाम के बीच यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली। मौके पर बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राहगीरों को हुई परेशानी
BMHRC से करोंद की ओर जाने वाले लोगों को जाम के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। व्यस्त मार्ग पर जाम की स्थिति से स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।




















