Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में विवाद, पथराव और तलवारें लहराईं, 6 लोग घायल; भारी पुलिस बल तैनात

Follow on Google News
भोपाल : जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में विवाद, पथराव और तलवारें लहराईं, 6 लोग घायल; भारी पुलिस बल तैनात
भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, तलवारें लहराई गईं और डंडों का भी इस्तेमाल हुआ। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। दुकानों को बंद करवा दिया गया और स्थानीय लोग अपने घरों में कैद हो गए।

घरों पर किया पथराव

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि विवाद की वजह दो दिन पहले हुए युवकों के बीच मारपीट से जुड़ी है। उसी को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी डंडों और तलवारों के साथ बाहर निकल आए। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। देखें वीडियो...

इलाका छावनी में तब्दील

लोगों की बढ़ती भीड़ को देकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। वहीं दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है विवाद की वजह?

फिलहाल, विवाद की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला रास्ता बंद कर दिया था। जिसके चलते यह विवाद की स्थिति बनी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार अक्सर तेज गाड़ी चलाकर निकलत हैं। छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, इसके लिए रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ गुरुद्वारे की दुकान को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है। ये भी पढ़ें- दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई : पटेरा जनपद पंचायत के सीईओ 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सरपंच से मांगी थी घूस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts