भोपाल के बालिका गृह की 11 बच्चियां अस्पताल में भर्ती : पुलिस का दावा- पानी पीने के बाद बिगड़ी थी तबियत, जहर खाने की भी आशंका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह में रह रहीं 11 बच्चियों की शनिवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 नाबालिग बताई जा रही हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस ने बताया कि, अभी सभी बच्चियों की हालत स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है। जहर खाने की आशंका भी जताई जा रही है।




















