Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : देर रात कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Follow on Google News
भोपाल : देर रात कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; लाखों की संपत्ति जलकर खाक
भोपाल। राजधानी भोपाल में देर रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। शहर के बुधवारा इलाके में अचानक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। जैसे ही लोगों ने आग को देखा तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देखें VIDEO...

लाखों की संपत्ति जलकर राख

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ।

आग लगने का कारण ?

कबाड़ी की दुकान में आग कैसे लगी, अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश : ढाका में अज्ञात लोगों ने यात्री ट्रेन में लगाई आग, महिला और उसके बेटे समेत 4 की मौत; देखें VIDEO
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts