Mithilesh Yadav
30 Sep 2025
Hemant Nagle
30 Sep 2025
Mithilesh Yadav
30 Sep 2025
Manisha Dhanwani
30 Sep 2025
Mithilesh Yadav
29 Sep 2025
भोपाल में इस बार 7 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। छोटी प्रतिमाएं घाटों पर बने कुंड में विसर्जित होंगी, जबकि बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन और जेसीबी की मदद से विसर्जित किया जाएगा।
विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर बेरिकेडिंग की गई है। करीब 5 हजार अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा, सफाई और विसर्जन व्यवस्था संभालेंगे।
मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने सभी घाटों का निरीक्षण किया। खटलापुरा घाट पर एसडीएम एलके खरे ने बताया कि बड़ी मूर्तियों को प्रेमपुरा घाट भेजा जाएगा। साथ ही शहर में ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे।