TikTok को मिलेगी टक्कर!OpenAI तैयार कर रहा AI वीडियो वाला नया प्लेटफॉर्म, Sora 2 मॉडल से जनरेट होंगे शॉर्ट वीडियो

Follow on Google News
OpenAI तैयार कर रहा AI वीडियो वाला नया प्लेटफॉर्म, Sora 2 मॉडल से जनरेट होंगे शॉर्ट वीडियो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब शॉर्ट वीडियो ऐप पर काम कर रही है। यह ऐप बिल्कुल टिकटॉक जैसी होगी, लेकिन खास बात यह है कि इसमें सभी वीडियो इंसान नहीं बल्कि AI जनरेट करेगा। इसके लिए कंपनी अपने नए वीडियो मॉडल Sora 2 का इस्तेमाल करेगी। फिलहाल इस मॉडल को पब्लिक नहीं किया गया है।

    10 सेकंड तक होंगे वीडियो

    इस ऐप पर यूजर खुद का वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे। यहां केवल Sora 2 से बने AI वीडियो ही दिखेंगे। हर वीडियो की लंबाई 10 सेकंड या उससे कम होगी।

    ऐप में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सिस्टम भी होगा। अगर कोई यूजर अपनी पहचान वेरिफाई करता है, तो मॉडल उसकी पसंद के मुताबिक लगातार वीडियो बनाता रहेगा। दूसरे यूजर उन वीडियो को रीमिक्स भी कर पाएंगे। हालांकि, कॉपीराइट से बचने के लिए कुछ लिमिटेशन भी रखी जाएंगी।

    मेटा ने पहले ही लॉन्च किया ऐसा प्लेटफॉर्म

    जहां OpenAI इस ऐप पर काम कर रहा है, वहीं मेटा ने पहले ही ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। मेटा का नया AI वीडियो फीड Vibes नाम से आया है। इसे मेटा AI ऐप और वेबसाइट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Vibes पर यूजर अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट डालकर वीडियो जनरेट कर सकते हैं। साथ ही पसंद आए वीडियो को रीमिक्स करके उसमें नया म्यूजिक, विजुअल इफेक्ट या बिल्कुल नया वीडियो भी बना सकते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts