Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : आर्मी फायरिंग रेंज में जवान पर गिरा डमी बम, मौत, तकनीकी चूक या सुरक्षा में लापरवाही?

Follow on Google News
भोपाल : आर्मी फायरिंग रेंज में जवान पर गिरा डमी बम, मौत, तकनीकी चूक या सुरक्षा में लापरवाही?

भोपाल। सूखी सेवनिया स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में दर्दनाक हादसे में सेना के एक जवान की जान चली गई। ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग के दौरान एक लोहे का डमी बम 400 फीट की ऊंचाई से जवान के सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान हवलदार विजय सिंह (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रहने वाले थे और वर्तमान में भोपाल के बैरागढ़ स्थित सेना कार्यालय में पदस्थ थे।

ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग

सोमवार शाम को सेना की एक नियमित ट्रेनिंग के तहत फायरिंग रेंज में जवानों को ड्रोन से बम गिराने और उससे बचाव की तकनीक सिखाई जा रही थी। इस दौरान एक ड्रोन में लगभग 4 किलो वजनी लोहे का डमी बम रखा गया था, जिसे एक सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर गिराया जाना था। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान बम सीधा जवान विजय सिंह के सिर पर गिर गया।

घायल जवान की अस्पताल में मौत

बम गिरने से विजय सिंह को सिर में गहरी चोट लगी। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सेना के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके। हादसे के बाद से सेना में शोक की लहर है, वहीं घटना को लेकर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई केएस यादव ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर लिया गया है। जवान का पोस्टमार्टम सेना अस्पताल में कराया गया, जिसमें सेना के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही शव को सैनिक सम्मान के साथ उसके गृह राज्य उत्तराखंड भेजे जाने की तैयारी की जा रही है

सेना और प्रशासन दोनों कर रहे संयुक्त जांच

घटना को लेकर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच शुरू की गई है। ये घटना तकनीकी गड़बड़ी है या मानवीय चूक जांच कर पता लगाया जा रहा है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts