Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘द रेलवे मैन’ को लेकर भोपाल के दस्तगीर के परिवार ने भेजा यश राज फिल्म्स को नोटिस

Follow on Google News
‘द रेलवे मैन’ को लेकर भोपाल के दस्तगीर के परिवार ने भेजा यश राज फिल्म्स को नोटिस
भोपाल। भोपाल में हुई गैस ट्रेजडी पर आधारित नेट फ्लिक्स पर रिलीज हुई यश राज फिल्म्स की ‘द रेलवे मैन -द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984’ को लेकर लीगल नोटिस भेजा गया है। फिल्म में जिस अनसंग हीरो की कहानी को दिखाया गया है, वह गुलाम दस्तगीर हैं। वे उस समय भोपाल में डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने उस रात मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस को भोपाल स्टेशन से काफी पहले रोककर हजारों लोगों की जिंदगी बचाई थी। अब उनके बेटे शादाब दस्तगीर ने कहा कि मेरे पिता ने कई लोगों की जान बचाई थी। लेकिन, पिछले 4 दशक में उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया गया। अब जब इस पर फिल्म बनी तो हमसे किसी ने संपर्क कर यह जानने की कोशिश नहीं की कि वास्तव में क्या हुआ था। शादाब के अनुसार  केके मेनन का किरदार मेरे पिता की कहानी पर आधारित है।

वेब सीरीज के प्रदर्शन पर हाई कोर्ट का रोक से इंकार

इधर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस वेब सीरीज के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कहा कि इस घटना का विवरण पहले ही सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है। न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने यूनियन कार्बाइड के दो पूर्व कर्मचारियों सत्य प्रकाश चौधरी और जे मुकुंद की याचिका खारिज कर दी। उनका दावा था कि इस वेब सीरीज में उन घटनाओं का चित्रण किया गया है, जिनकी वजह से त्रासदी हुई और इससे उनके प्रति पूर्वाग्रह हो सकता है। याचिकाकर्ताओं में से एक उत्पादन प्रबंधक के रूप में एमआईसी संयंत्र का प्रभारी था और दूसरा यूसीआईएल के कीटनाशक कारखाने का प्रभारी था। याचिकाकर्ताओं सत्य प्रकाश चौधरी व जे मुकुंद को मामले में दोषी ठहराया गया था। बाद में उन्होंने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की, जो लंबित है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता यह मामला बनाने में विफल रहे कि वेब सीरीज में अपमानजनक, निंदनीय या अपमानजनक सामग्री है। ये भी पढ़ें- भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहले आना था, न कि तीन दशक बाद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts