PlayBreaking News

भोपाल में डबल मर्डर:रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, 2 करोड़ की संपत्ति पर भी नजर

भोपाल के ऐशबाग सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। रेलवे से रिटायर्ड हेमंत बारीक और नर्स रही उनकी पत्नी शकुंतला बारीक के शव घर में मिले। पुलिस 2 करोड़ की संपत्ति समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, 2 करोड़ की संपत्ति पर भी नजर

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में एक रिटायर्ड बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार रात दोनों के शव घर के अंदर खून से सने हालत में मिले। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी पत्नी 70 वर्षीय शकुंतला बारीक के रूप में हुई है।

रिटायरमेंट के बाद शांत जीवन, अचानक मौत से मचा हड़कंप

हेमंत बारीक भारतीय रेलवे से रिटायर कर्मचारी थे जबकि उनकी पत्नी शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल में नर्स पद से रिटायर हुई थीं। दोनों पति-पत्नी अकेले अपने मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार मकान के एक हिस्से में छात्र किराए से रहते हैं। दंपती की कोई संतान नहीं थी और वे लंबे समय से इसी घर में रह रहे थे।

गोली मारकर की गई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ दूरी से फायरिंग की थी। हेमंत बारीक के सिर में एक गोली लगी वहीं शकुंतला बारीक को दो गोलियां मारी गईं जिसमें एक गोली सिर में और दूसरी रीढ़ के पास कमर में धंसी मिली। घटनास्थल से पुलिस को 3 खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: खेत में धान बो रही थी महिला, तभी गिरी आकाशीय बिजली; मौके पर मौत

शव डीकंपोज्ड अवस्था में मिले

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों शव डीकंपोज्ड हालत में मिले। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद मामले को हत्या के एंगल से गंभीरता से लिया गया।

आखिरी बातचीत में बीमारी का जिक्र

शकुंतला बारीक ने आखिरी बार बुधवार को अपनी भाभी शिवानी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति की आंख में समस्या है और वे उन्हें अस्पताल लेकर जा रही हैं। परिवार के मुताबिक बातचीत में किसी तरह के खतरे या विवाद का कोई जिक्र नहीं था। हालांकि यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते थे।

ये भी पढ़ें: मुंबई: मुहर्रम जुलूस में साजिश नाकाम, जहरीले कैप्सूल बांट रहा था शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 करोड़ की संपत्ति और जांच के कई एंगल

पुलिस के अनुसार, दंपती के पास लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य का मकान था। हालांकि शुरुआती जांच में लूट या डकैती का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, 3 खाली कारतूस जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts