Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में मौत

Follow on Google News
भोपाल में निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से गिरा मजदूर, अस्पताल में मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार स्थित मंदाकनी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से मजदूर गिर गया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। मौके के वक्त मौजूद साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के साथियों ने बताया कि हादसे के बाद भी तड़के चार बजे तक साइट पर काम जारी रहा। साथियों के अलावा कोई भी अस्पताल नहीं गया।

    कॉल पर बात करते समय पैर फिसला

    दरअसल मृतक नीतेश एक कॉल पर बात करते हए आठवीं मंजिल पर पहुंच गया और अचानक संदिग्ध हालात में उसका पांव फिसल गया। जिसके बाद वह पांचवीं मंजिल स्थित बालकनी में आकर गिरा, तत्काल उपचार के उसे जेके अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पीएम के बाद बुधवार दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

    काम के सिलसिले में रायसेन से भोपाल आया था

    जानकारी के अनुसार, नीतेश बैरागी (30) पुत्र भगवत सिंह बैरागी रायसेन जिला के चौपड़ा का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। जिसके लिए वह भोपाल के कोलार स्थित मंदाकनी चौराहा की निर्माणाधीन मल्टी में काम कर रहा था। वहीं मृतक के साथी रवि ने जानकारी दी कि मंगलवार रात करीब 10 बजे मल्टी की आठवीं मंजिल की छत डाली जा रही थी, तभी ये घटना घटी। हादसे के समय सभी मजदूर रात का खाना खा रहे थे। जिसके बाद सभी लोग नीतेश के पास पहुंचे।

    2021 में हुई थी शादी

    नीतेश की शादी साल 2021 में गांव की ही रहने वाली युवती से हुई थी। उसकी चार महीने पहले ही पहली संतान ने जन्म लिया था। कई मान्यताओं और मुरादों के बाद उसके घर में बेटी ने जन्म लिया। वहीं मृतक के साथियों का कहना है कि हादसे के बाद भी साइट पर काम जारी रहा। सिर्फ मृतक के साथी ही अस्पताल पहुंचे थे। जबकि कंपनी ठेकेदार नहीं पहुंचे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts