PlayBreaking News

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव करेंगे GST प्रचार अभियान की शुरुआत, चौक बाजार में करेंगे खरीदी, व्यापारियों-ग्राहकों  से करेंगे चर्चा

Follow on Google News
भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव करेंगे GST प्रचार अभियान की शुरुआत, चौक बाजार में करेंगे खरीदी, व्यापारियों-ग्राहकों  से करेंगे चर्चा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 22 सितंबर को राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे भवानी मंदिर, सोमवारा चौक से शुरू होगा, जहां मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे व्यापारियों, ग्राहकों और आम लोगों से सीधे संवाद कर जीएसटी में किए गए सुधारों की जानकारी साझा करेंगे।

    भवानी मंदिर में पूजन के बाद चौक बाजार में पैदल भ्रमण

    शारदीय नवरात्र की घट स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद वे चौक बाजार में पुलिस चौकी से लेकर दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे खरीदारी करने आए ग्राहकों और दुकानदारों से मुलाकात करेंगे और जीएसटी सुधारों पर चर्चा करेंगे।

    व्यापारियों से संवाद और जीएसटी संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान

    मुख्यमंत्री मोहन यादव बाजार के व्यापारियों को जीएसटी रेजोल्यूशन की प्रतियां वितरित करेंगे और उनसे जीएसटी से जुड़ी जिज्ञासाओं पर बातचीत करेंगे। वे व्यापारियों को जीएसटी में हाल ही में की गई दरों में कटौती और नई प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाएंगे, ताकि कारोबारी वर्ग को नए प्रावधानों का लाभ मिल सके।

    स्वदेशी और खादी को बढ़ावा

    प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संदेश देंगे। वे हैंडलूम और खादी से बने परिधानों की खरीदारी कर लोगों को स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही वे विभिन्न डिजिटल पेमेंट माध्यमों के जरिए भुगतान कर आम जनता को कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने का संदेश देंगे।

    जीएसटी कटौती से होने वाले लाभ बताएंगे

    मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव दोपहर 3 बजे श्री मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला होगा। यहां वे व्यापारिक, वाणिज्यिक और सामाजिक संगठनों के लगभग 300 प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती से खरीदारों और विक्रेताओं को मिलने वाले लाभों की जानकारी देंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts