Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई बाइक, इंजीनियर की मौत; 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

Follow on Google News
भोपाल : सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई बाइक, इंजीनियर की मौत; 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बाइक बीच सड़क पर बैठे आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी, साथ ही मवेशी का सींग लगने से उनकी जांघ में गहरा कट लग गया था। मामला भोपाल के कोलार इलाके में शनिवार रात हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक शनिवार रात बैरागढ़ चिचली में रहने वाले दोस्त के घर उससे मिलने गया था। वहां से रात करीब 11 बजे लौटते समय बैरागढ़ चिचली मेन रोड पर बैठी एक गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में उसके सिर में चोट लग गई और गाय की सींग उसके एक पांव में लगी। जिससे उसके एक पांव में गहरा घाव हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने यह देखकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखें वीडियो...

साउथ की सॉफ्टवेयर कंपनी में करता था जॉब

मृतक की पहचान प्रत्यूष त्रिपाठी (32) पुत्र प्रेमचंद त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह तीन साल से भोपाल में रह रहा था। यहां वो बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में स्थित संजय हॉस्टल में रह रहा था। मृतक के चाचा ने बताया कि, वो बीते एक साल से साउथ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब कर रहा था। फिलहाल वह वर्क फ्रॉम होम पर था।

6 महीने पहले ही हुई थी शादी

मृतक प्रत्यूष की 6 महीने पहले गांव में ही शादी हुई थी और भोपाल में सेटल होने की बात कहकर घर से निकला था। उसने सेटलमेंट के बाद पत्नी को भी भोपाल ले जाने की बात परिजनों से कही थी।

हादसे के बाद गाय की भी मौत

पुलिस को घटना स्थल पर ही मृत गाय मिली है। पुलिस का अनुमान है कि इसी गाय से टकराने के बाद प्रत्यूष की मौत हुई। हादसे के बाद गाय की भी मौत हो गई, उसके शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- Umaria News : बाघिन का रेस्क्यू, धमोखर बफर जोन के गांवों और खेतों में था मूवमेंट, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts