Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में AQI लेवल 300 पार : कलेक्टर ने देखी PUC जांच की व्यवस्था, फुल टैंक कराने पर गाड़ी का पीयूसी मुफ्त मिलेगा

Follow on Google News
भोपाल में AQI लेवल 300 पार : कलेक्टर ने देखी PUC जांच की व्यवस्था, फुल टैंक कराने पर गाड़ी का पीयूसी मुफ्त मिलेगा
भोपाल। राजधानी की हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर ने मीटिंग की। प्रदूषण को रोकने के लिए इंतजाम करने की बात कही है। साथ ही AQIका स्तर सुधारने के लिए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन मप्र ने अपनी ओर से अनूठी पहल की है। चार पहिया वाहनों में पेट्रोल-डीजल टैंक फुल कराने पर पीयूसी मुफ्त करने का फैसला किया है।

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर देखी पीयूसी की व्यवस्था

कलेक्टर के निर्देश के बाद पूरे शहर में चार पहिया वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच की जा रही है। वहीं बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के 5 नंबर स्थित दुर्गा पेट्रोल पंप और पॉलिटेक्निक स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पीयूसी की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही पंप संचालकों को वाहनों के पीयूसी के संबंध में निर्देश भी दिए हैं। कमर्शियल वाहनों में पीयूसी न होने पर चालानी कार्रवाई होगी। जबकि, प्राइवेट वाहनों को पीयूसी कराने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1727220357696725122?s=20[/embed]

कलेक्टर बुलाई थी अधिकारियों की बैठक

बता दें कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार चल रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को शहर में एक्यूआई का स्तर सुधारने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें प्रशासन, आरटीओ, पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिए। [caption id="attachment_96048" align="aligncenter" width="600"] कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी।[/caption] कलेक्टर कहा कि जिन वाहनों का पीयूसी का स्तर ज्यादा हो या सर्टिफिकेट नहीं हो, उन पर चालानी कार्रवाई की जाए। मालूम रहे कि पीयूसी न होने पर दो हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंपों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इधर, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शहर में अवैध रूप से संचालित पीयूसी पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि ये 50-100 रुपए लेकर पीयूसी सर्टिफिकेट जारी कर देते हैं।

6 माह के सर्टिफिकेट के लिए 250 रुपए

जानकारी के अनुसार, अभी 6 महीने अवधि तक के पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए 250 रुपए लगते हैं। वहीं, ट्रांसपोर्ट व्हीकल का पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं होने पर 2 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के लिए 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाता है।

जिले में 152 में से 102 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी की सुविधा

जानकारी के अनुसार, भोपाल जिले में एचपी, भारत सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के 152 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के सभी 102 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा नहीं है।
एसोसिएशन ने चार पहिया वाहनों में टैंक फुल कराने पर मुफ्त पीयूसी देने की पहल की है। पीयूसी की व्यवस्था ऑनलाइन होगी, तो लोग मजबूरी में पीयूसी कराएंगे। पेट्राल पंपों पर पीयूसी कराने पर वाहन चालकों को फायदा ही होगा। गाड़ी की टाइमिंग और ट्यूनिंग सुधारने के बाद गाड़ी का एवरेज भी बढ़ जाता है। - अजय सिंह, अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, मप्र
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts