भोपाल में शुरू हुई ई-बस सेवा:सड़कों पर दौड़ी 10 AC बसें, किराया 7 से 40 रुपये तक

राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अब AC ई-बसों की भी शुरुआत हो गई है। टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और ट्रायल रन पूरा होने के बाद गुरुवार सुबह से ई-बसें आम यात्रियों के लिए सड़कों पर उतर गईं। फिलहाल 3 रूट पर 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
सड़कों पर दौड़ी 10 AC बसें, किराया 7 से 40 रुपये तक
भोपाल में शुरू हुई ई-बस सेवा

भोपाल। पहले चरण में 10 AC ई-बसें 3 अलग-अलग रूट पर चलाई जा रही हैं। इनका किराया लाल सिटी बसों के बराबर रखा गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। 15 अगस्त के बाद सभी 30 ई-बसें सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। बसों में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

3 रूट पर शुरू हुआ ई-बसों का संचालन

भोपाल में ई-बसों का संचालन चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन वाया बैरागढ़-चिचली, चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन और डीबी मॉल से कोच फैक्ट्री सहित तीन प्रमुख रूट पर शुरू किया गया है। अलग-अलग समय पर 10 बसें यात्रियों को सेवा दे रही हैं। न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये और अधिकतम 40 रुपये निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि किराया मौजूदा लाल सिटी बसों के बराबर ही रखा गया है।

CJP आंदोलन पर बनेगी फिल्म : 'The Accidental Cockroach Party' टाइटल हुआ रजिस्टर

30 बसें पहुंचीं, 15 अगस्त को होगा लोकार्पण 

जानकारी के अनुसार भोपाल में कुल 30 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में 10 बसें शुरू की गई हैं, जबकि दूसरे चरण में 10 और बसों का संचालन शुरू होगा। 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर इन बसों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद सभी 30 ई-बसें शहर की सड़कों पर नियमित रूप से दौड़ने लगेंगी। इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Breaking News

पुराने बस स्टॉप से मिल रही यात्रियों को सुविधा

भोपाल में दो साल पहले तक 368 सिटी बसें संचालित होती थीं, लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या 50 से भी कम रह गई है। हालांकि शहर में बने सभी बस स्टॉप पहले की तरह मौजूद हैं और नई ई-बसों का स्टॉपेज भी इन्हीं स्थानों पर रखा गया है। इससे यात्रियों को बस पकड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल बसों की तय समय-सारणी तैयार की जा रही है।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब टिकट के साथ ही होगी अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग

दिव्यांगजनों के लिए हाईड्रोलिक डोर की सुविधा

नई AC ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में हाईड्रोलिक डोर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से व्हीलचेयर और ट्रायसाइकिल का उपयोग करने वाले यात्री आसानी से बस में चढ़ और उतर सकेंगे। बस के अंदर पर्याप्त जगह भी बनाई गई है, जहां एक साथ दो व्हीलचेयर या ट्रायसाइकिल खड़ी की जा सकती हैं। इसके अलावा कोलार से एमपी नगर के बीच भी ई-बस सेवा शुरू हो चुकी है, जहां यात्रियों ने सफर को आरामदायक बताया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts