Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CJP आंदोलन पर बनेगी फिल्म :'The Accidental Cockroach Party' टाइटल हुआ रजिस्टर

NEET पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर हुए CJP आंदोलन पर आधारित फीचर फिल्म 'The Accidental Cockroach Party' का टाइटल रजिस्टर हो गया है। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म आंदोलन से जुड़े कई अनदेखे पहलुओं को सामने लाएगी।
'The Accidental Cockroach Party' टाइटल हुआ रजिस्टर
NEET पेपर लीक आंदोलन पर बनेगी फिल्म

NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर अब फीचर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम 'The Accidental Cockroach Party' आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर के रहने वाले गोविंद देव 'ब्रह्म' लंबे समय से इस विषय पर रिसर्च और स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे। अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

आंदोलन से जुड़े अनदेखे पहलू दिखाने का दावा

फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि यह सिर्फ राजनीतिक घटनाओं पर आधारित कहानी नहीं होगी। इसमें आंदोलन की तैयारी, उसके पीछे की रणनीति और कई ऐसे पहलुओं को दिखाया जाएगा, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

Entertainment

20 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट

यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसका बजट 20 करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के साथ-साथ शूटिंग लोकेशन तय करने का काम चल रहा है।

स्टार कास्ट और निर्देशक पर चल रही बातचीत

फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक और सह-निर्माताओं के चयन के लिए मुंबई में कई फिल्म निर्माताओं से बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है। हालांकि, अभी किसी कलाकार या निर्देशक के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2027 में रिलीज करने की तैयारी

यदि सभी तैयारियां तय योजना के अनुसार पूरी होती हैं, तो 'The Accidental Cockroach Party' को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts