Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : ई-रिक्शा प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली, जहांगीराबाद-जिंसी रोड पर डेढ़ घंटे लगा जाम

भोपाल : ई-रिक्शा प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली, जहांगीराबाद-जिंसी रोड पर डेढ़ घंटे लगा जाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा चालकों पर प्रतिबंधो के चलते आम आदमी पार्टी अब प्रदर्शन पर उतर गई है। गुरुवार को ई-रिक्शा प्रतिबंध को लेकर पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस रैली विरोध में भारी मात्रा में ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। रैली जिंसी धर्म कांटा से शुरू होकर जहांगीराबाद रूट होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ी।

    डेढ़ घंटे तक नागरिकों को करना पड़ा ट्रैफिक का सामना

    विरोध प्रदर्शन के चलते जहांगीराबाद चौराहा, जिंसी रोड और सबन चौराहा सहित आसपास के इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही, जिसके कारण स्थानिय लोग और स्कूल-ऑफिस जा रहे नागरिकों को ट्रैफिक से परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार जाम की स्थिति पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। यह विरोध प्रदर्शन हजारों ई-रिक्शा चालकों की रोजी रोटी का सवाल है।

    ई-रिक्शा चालकों के पास नहीं परमिट

    भोपाल में करीब 11,000 ई-रिक्शा संचालित हैं, जिसमें से ज्यादातर चालकों के पास परमिट नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने लिंक रोड नंबर 1, वीआईपी रोड और बोट क्लब पर ई-रिक्शा चलाने पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 23 जुलाई से ट्रायल फेज के रूप में एक सप्ताह के लिए लागू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद ही ट्रैफिक का आकलन कर नया रूट तैयार किया जाएगा।

    ई-रिक्शा का उद्देश्य सिर्फ कॉलोनियों से सिटी बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी देना

    ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ई-रिक्शा का संचालन करने का उद्देश्य था कि वे कॉलोनियों से सिटी बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी दें, लेकिन अब यह मुख्य मार्गो पर चलने लगे हैं। जिससे सड़को पर ट्रैफिक बड़ रहा है। शासन ने ई-रिक्शा को परमिट की छूट दी हुई है, इसीलिए उनके संचालन को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts